Home वायरल बच्ची ने अपनी मां से लिया प्यारा सा बदला, Video कई सारे...

बच्ची ने अपनी मां से लिया प्यारा सा बदला, Video कई सारे लोगों का दिल जीत लेगा

25
0

[ad_1]

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही कमाल की है। इस दुनिया में ऐसे-ऐसे वीडियो नजर आते हैं जो लोगों को सोशल मीडिया पर बने रहने को मजबूर करते हैं क्योंकि इन्हीं वीडियो की वजह से लोगों का मनोरंजन होता है और अगर कहीं इतना अच्छा मनोरंजन हो तो कोई उस प्लेटफॉर्म को कैसे छोड़कर जाए। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर भी स्क्रोलिंग करते हैं तो फिर आप जानते होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल भी होते हैं जो बहुत ही कमाल के होते हैं। अभी भी एक बहुत ही प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक बच्ची अपनी मां को खाना खिला रही है। बच्ची एक चम्मच खिलाती है और इसके बाद जब वो दूसरा चम्मच खिलाती है तो मां उसे रुकने को बोलती है क्योंकि अभी मुंह में खाना था। उस समय बच्ची जो बात कहती है, उससे पता चलता है कि वो अपना प्यारा सा बदल ले रही है। बच्ची कहती है कि नहीं, जब मेरे मुंह में कुछ होता है तो आप जल्दी-जल्दी खिलाते हो और यह सुनकर मां हंसने लगती है और सॉरी बोलकर कहती है कि अभी धीरे खिलाऊंगी। मगर वो बच्ची नहीं मानती है और फिर से खिलाने लगती है और इस दौरान दोनों हंसने लगती हैं। बेटी ने अपनी मां से बहुत ही प्यारा बदला लिया जिसके कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपने अब तक ऐसा कोई वीडियो शायद ही देखा होगा और आप जब इसे देखेंगे तो ये वीडियो पक्का आपका दिल जीत लेगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Saffron_Aura नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में ‘The Cutest Revenge’ लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख है मगर इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं नहीं हैं लेकिन वीडियो बहुत ही प्यारा है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

रील के चक्कर में लोग क्या-क्या करते हैं, अतरंगी हरकत का Video हुआ वायरल

शायद चाचा यमराज से कोई डील किए हुए हैं, वायरल Video एक बार आप भी देखिए



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here