Home खेल रोहित शर्मा खेलना चाहते हैं वनडे क्रिकेट, बीसीसीआई ने हिटमैन के पाले...

रोहित शर्मा खेलना चाहते हैं वनडे क्रिकेट, बीसीसीआई ने हिटमैन के पाले में डाली बॉल

22
0

[ad_1]

रोहित शर्मा को लेकर इस वक्त जबरदस्त बज बना हुआ है। खबरें इस तरह की आ रही हैं कि लॉर्ड्स में होने वाला भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा मैच हिटमैन का आखिरी वनडे होगा। हालांकि अभी तक ना तो बीसीसीआई ने इस तरह का कोई संकेत दिया है और ना ही खुद रोहित ने कुछ कहा है। इस बीच खबर है कि रोहित अभी और खेलना चाहते हैं, लेकिन बीसीसीआई ने अपनी बात उन तक पहुंचा दी है और हिटमैन को ही फैसला लेना है। 

रोहित शर्मा खेलना चाहते हैं वनडे क्रिकेट, सिलेक्टर्स की सोच कुछ अलग

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। लॉर्ड्स को क्रिकेट का मक्का भी कहा जाता है। जब भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को दूसरा वनडे चल रहा था, तभी अचानक ये खबर आई कि रोहित का क्रिकेट करियर अब खत्म होने वाला है। हम यहां इंटरनेशनल क्रिकेट की बात कर रहे हैं। अब इस खबर को लेकर जो नया अपडेट सामने आया है, उसमें कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट अभी कुछ और वक्त तक खेलना चाहते हैं, लेकिन सिलेक्टर्स ने रोहित को बता दिया है कि इंग्लैंड टूर के बाद वे टीम इंडिया की आगे की प्लानिंग में शामिल नहीं हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस सीरीज के बाद सिलेक्टर आगे की सोचना चाहते हैं। रोहित शर्मा ने पिछले दिनों अपनी फिटनेस पर भी काफी काम किया है, लेकिन उनके बल्ले से रन नहीं बन रहे हैं, ये बड़ी टेंशन की बात है। अब सिलेक्टर्स ने गेंद रोहित पाले में डाल दी है कि वे क्या फैसला करते हैं। 

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भी कप्तानी से हटा दिए गए थे रोहित

रोहित शर्मा की कप्तानी में ही टीम इंडिया साल 2025 का आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था, लेकिन इसके बाद जब अगली सीरीज हुई तो उन्हें कप्तानी से हटाकर शुभमन गिल को ये जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। तभी से इस बात की आशंका जताई जा रही थी कि अब रोहित के लिए अगला वनडे विश्व कप खेल पाना आसान नहीं होगा, जबकि रोहित पहले ही इस बात की मंशा जता चुके हैं कि वे वनडे विश्व कप ना केवल खेलना चाहते हैं, बल्कि उसे जीतना भी चाहते हैं। शायद उनके लिए विश्व कप की ट्रॉफी काफी मायने रखती है। 

अब लॉर्ड्स की पारी रोहित के ​लिए होगी काफी अहम

आईसीसी का अगला विश्व कप अगले साल खेला जाएगा। जिसका अभी शेड्यूल तो नहीं आया है, लेकिन उम्मीद है कि ये अक्टूबर से लेकर नवंबर तक खेला जाएगा। इसका मतलब ये है कि इसमें अभी करीब डेढ़ साल का वक्त है। तब तक रोहित की उम्र भी काफी हो जाएगी। हालांकि ऐसा लगता है कि रोहित ने अभी हार नहीं मानी है। लेकिन अगर रन नहीं बनेंगे तो फिर रोहित किस आधार पर टीम में बने रहेंगे, ये भी बड़ा सवाल है। कुल मिलाकर अब रोहित शर्मा और भी वनडे खेलना चाहते हैं कि उनके लिए लॉर्ड्स में होने वाला मैच काफी अहम होगा। उस मैच में वे कैसी बल्लेबाजी करते हैं, उनका भविष्य काफी हद तक उस पर ​निर्भर करेगा। 

यह भी पढ़ें 

कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा वनडे, मैच का वक्त खास तौर पर नोट कीजिए

इंग्लैंड के बाद किसके खिलाफ और कब वनडे खेलेगी टीम इंडिया, तीन मैचों की होगी सीरीज

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here