Home वायरल British Tourist Video, British Tourist in India, Aaj Ka Viral Video :...

British Tourist Video, British Tourist in India, Aaj Ka Viral Video : भारत छोड़ते समय ब्रिटिश टूरिस्ट हुआ इमोशनल

20
0

[ad_1]

British Tourist Video : विदेशी पर्यटक भारत से विदाई के समय अक्सर परेशानी महसूस करते हैं। दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े एयरपोर्ट्स पर इमिग्रेशन और सुरक्षा जांच में लंबी कतारें, बार-बार सामान की जांच और रैंडम कस्टम्स स्क्रीनिंग आम हैं। मगर, इस बार ​एक ब्रिटिश टूरिस्ट ने सकारात्मक पक्ष बताते हुए भारत को छोड़ने को दुनिया का सबसे बड़ा दर्द बताया। उसने बताया कि, उसे इस जगह और यहां के लोगों से प्यार हो गया था। वीडियो को ‘भारत छोड़ना, सबसे कठिन विदाई’ नामक शीर्षक से शेयर किया गया। टूरिस्ट ने उस गहरे बंधन को उजागर किया जो उसने  अपनी यात्राओं के दौरान भारत में बनाया था।

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @flewy86 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘मुझे सच कहना होगा, दुनिया का सबसे बड़ा दर्द भारत में अपने दोस्तों को अलविदा कहना और फिर यह जानना है कि मैं जा रहा हूं। जब भी मुझे भारत छोड़कर ब्रिटेन लौटना पड़ता है, तो यह एहसास बेहद बुरा लगता है, और दुनिया में भारत जैसा कोई दूसरा स्थान नहीं है। अरे यार, मुझे ये जगह किसी और जगह से ज़्यादा प्यारी है। और हर बार यहां आना मेरे लिए बहुत मुश्किल होता है। मुझे इससे नफ़रत है। लेकिन ये करना ही पड़ता है। ज़िंदगी चलती रहती है। और मैं वापस ज़रूर आऊंगा। जय हिंद।’ 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने फ्लेव्स को वापस लौटने के लिए खुले निमंत्रण दिए और खूबसूरती से उन्हें याद दिलाया कि भारत हमेशा के लिए उनकी आत्मा का एक हिस्सा है। एक यूजर ने लिखा कि, ‘चिंता मत करो, भारत तुम्हारी आत्मा का एक छोटा सा हिस्सा अपने पास रखता है। तुम यहां फिर लौट कर आओगे!’ दूसरे यूजर ने लिखा कि, ‘आह, डेव, तुमने मुझे रात 1:40 बजे रुला दिया।’ तीसरे यूजर ने लिखा कि, ‘आपका हमेशा स्वागत है और आशा है कि आप वापस आएंगे, आशा है कि इस यात्रा से आपकी अच्छी यादें जुड़ी होंगी और आप आने वाली यात्रा का आनंद लेंगे।’ चौथे यूजर ने लिखा कि, ‘यह बहुत प्यारा है! मुझे ऐसे लोग बहुत पसंद हैं जो हर जगह अपनापन महसूस करते हैं! काश मैं भी ऐसा ही बन पाती। आपकी घर वापसी की यात्रा सुरक्षित हो।’


डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –

ब्रिटिश टूरिस्ट ने बिना पैसे के भारत में बिताए 24 घंटे, Video में खुद बताया ​लोगों ने किस तरह की मदद

कभी सोचा है, रेलवे प्लेटफॉर्म की टिकट के किनारे छेद क्यों बने होते हैं, बेहद दिलचस्प है जवाब  

होटल और Airbnb में क्या अंतर है, किसमें होगी पैसों की बचत, सर्विस और सिक्योरिटी में कौन सबसे बेस्ट  

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here