Home वायरल Russian Woman on Indian Medical Service, Indian Medical Service Video : घर...

Russian Woman on Indian Medical Service, Indian Medical Service Video : घर बैठे मेडिकल टेस्ट कराते ही रूसी महिला हैरान

23
0

[ad_1]

भारत की चिकित्सा परीक्षण सुविधाओं की प्रशंसा करने के बाद एक रूसी महिला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। ‘भारत 2050 में जी रहा है’ शीर्षक वाले एक इंस्टाग्राम वीडियो में केसेनियाने त्वरित ब्लड टेस्ट की अपनी आवश्यकता बताई। उपवास के दौरान क्लिनिक जाने के बजाय उन्होंने घर पर ही सेवा का उपयोग किया। एक तकनीशियन पूरी मेडिकल किट लेकर सीधे उनके दरवाजे पर पहुंचा और तुरंत उनका ब्लड सैंपल एकत्र कर लिया।  

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल 

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को @borschtandbiryani नामक हैंडल से शेयर किया गया है। केसेनिया ने कहा कि भारत का डिजिटल इकोसिस्टम अपने समय से दशकों आगे है। उन्होंने चिकित्सा देखभाल सहित सेवाओं तक पहुंचने की अभूतपूर्व सुविधा पर प्रकाश डाला। वे बोलीं कि, ‘कभी-कभी मुझे लगता है कि भारत में स्वास्थ्य सेवाएं 2050 के जमाने की हैं। जैसे आज, मुझे अपना ब्लड टेस्ट करवाना था। और एक क्लिनिक से एक व्यक्ति मेरे घर आया और घर से ही मेरा ब्लड ले गया। तो कोई हड़बड़ी नहीं थी, मैं बस उठी और कोई पहले से ही मेरा ब्लड टेस्ट करने के लिए मौजूद था। और उसके बाद मैं तुरंत खाना खा सकी।’ 

रूस की व्यवस्था से की तुलना 

केसेनिया ने भारत में चिकित्सा देखभाल सुविधाओं की सुविधा की तुलना रूस में मौजूद सुविधाओं से करते हुए इस बात पर जोर दिया कि उन्हें अपने देश में परीक्षणों के लिए सुबह जल्दी उठना पड़ता। वे बोलीं कि, ‘रूस में मुझे अपॉइंटमेंट लेना पड़ता है। मुझे बहुत जल्दी उठना पड़ता है। मतलब, वहां खाना खाने की मनाही होती है। जब मैं खाना नहीं खाती तो मेरा मूड बहुत खराब हो जाता है।’  बता दें कि, इस वीडियो को 1.65 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

पहले भी वायरल हो चुके ऐसे वीडियो 

यह पहली बार नहीं है जब किसी विदेशी ने भारत की स्वास्थ्य प्रणाली की प्रशंसा की है। हाल ही में लिज़ नाम की एक अमेरिकी महिला ने भारत की तेज मेडिकल सर्विस की प्रशंसा की थी, जहां परीक्षण के परिणाम 24 घंटे से भी कम समय में मिल जाते हैं। लिज़ ने बताया कि, ‘मुझे मुंबई में रक्त परीक्षण करवाना था, इसलिए मैंने अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए क्लिनिक को फोन किया। मुझे पूरी उम्मीद थी कि मुझे वहां जाना पड़ेगा और लाइन में इंतजार करना पड़ेगा। लेकिन उन्होंने कहा आने की कोई जरूरत नहीं, हम किसी को आपके घर भेज देंगे। एक व्यक्ति आया, सैंपल लिया और 5 मिनट में चला गया। बस यही पूरा अनुभव था।’


डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें – 

यूरोपीय टूरिस्ट को बेहद पसंद आई भारत की तेज और आसान मेडिकल सर्विस, घर बैठे ब्लड टेस्ट कराकर दिया ऐसा रिएक्शन 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here