Home वायरल यमराज जी छुट्टी पर थे आज! शख्स के साथ जो हुआ उसका...

यमराज जी छुट्टी पर थे आज! शख्स के साथ जो हुआ उसका Video हुआ वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट

24
0

[ad_1]

आज के दौर में ऐसे लोग बहुत ही कम मिलेंगे जो सोशल मीडिया पर न हो। आप भी शायद सोशल मीडिया का यूज करते ही होंगे क्योंकि इस दौर में सोशल मीडिया हर इंसान की जिंदगी का हिस्सा बना गया है और लोग दिन में कुछ देर तो सोशल मीडिया पर बिताते ही हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर डेली एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने यह नोटिस किया होगा कि लोग जब भी कहीं घूमने के लिए जाते हैं तो उनका ध्यान सबसे ज्यादा फोटो क्लिक करवाने और वीडियो बनवाने पर रहता है और इसी कारण लोग बेवकूफी भरी हरकतें करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि कुछ लड़के कहीं घूमने के लिए गए हुए हैं। इस दौरान वो जहां पर गए हैं, वहां एक बहुत ही छोटा सा झरना नजर आता है। अब एक शख्स वहां जाकर दोनों तरफ पैर रखकर पत्थरों पर खड़ा हो जाता है और तभी कांड हो जाता है। वो जिस बड़े से पत्थर पर खड़ा था, वो फिसल जाता है और वो आदमी उस पत्थर के साथ ही पानी में गिर जाता है और पानी के बहाव के साथ कुछ दूर तक चला जाता है। उसकी किस्मत अच्छी थी कि वो ज्यादा दूर तक बहते हुए नहीं गया या फिर उस बड़े से पत्थर के नीचे उसका हाथ या फिर पैर नहीं आया वरना फिर जिंदगी भर पछताना पड़ता या फिर शायद जिंदगी ही नहीं बचती। वायरल वीडियो यह बताता है कि रील के लिए या फिर वैसे भी बेवकूफी भरी हरकत नहीं करनी चाहिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @trigguuuu नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘ये आदमी बस किसी तरह बच गया, यह सारा मजा कुछ और ही बन जाता।’ आपने अभी जो वीडियो देखा उस पर ज्यादा नहीं मगर दो लोगों ने कमेंट किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यमराज जी छुट्टी पर थे आज। दूसरे यूजर ने लिखा- रील ने लोगों की सोचने की क्षमता को खत्म कर दिया है, सब कुछ मजे के लिए नहीं होता है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

सड़क पर हुए एक हादसे का Video हो रहा है वायरल, देखकर खुली रह जाएंगी कई लोगों की आंखें



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here