Home बिहार मुजफ्फरपुर में 26 जुलाई की सुबह तक बंद रहेगा इंटरनेट, नीट पेपर...

मुजफ्फरपुर में 26 जुलाई की सुबह तक बंद रहेगा इंटरनेट, नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के बीच प्रशासन का फैसला

27
0

[ad_1]

मुजफ्फरपुर में नीट पेपर लीक के विरोध में हुए प्रदर्शन के बाद अफवाहों और भड़काऊ सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए बिहार सरकार के गृह विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। जिला प्रशासन की अनुशंसा पर टाउन-1 और टाउन-2 पुलिस अनुमंडल क्षेत्रों में 24 जुलाई दोपहर 12:30 बजे से मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। 26 जुलाई सुबह 10:00 बजे तक यहां इंटरनेट बंद रहेगा। 

प्रतिबंध के दौरान फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर) और टेलीग्राम सहित 24 प्रकार की सोशल नेटवर्किंग और मैसेजिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। हालांकि, प्रशासनिक और अधिकृत सरकारी इंटरनेट सेवाओं को इस प्रतिबंध से बाहर रखा गया है ताकि सरकारी कार्य बाधित न हों। पटना में प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा हुआ था। इसी वजह से मुजफ्फरपुर में प्रशासन सावधानी बरत रहा है।

अफवाह और अशांति रोकने के लिए लिया गया फैसला

गृह विभाग के सचिव कुंदन कुमार द्वारा जारी आदेश पत्र के अनुसार, मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला लिया गया है। प्रशासन को आशंका है कि कुछ असामाजिक तत्व इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर आपत्तिजनक सामग्री, भड़काऊ संदेश और अफवाहें फैला सकते हैं। इससे लोक शांति भंग होने के साथ-साथ जान-माल के नुकसान की आशंका जताई गई है।

​दूरसंचार अधिनियम के तहत कार्रवाई

सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गृह विभाग ने ‘दूरसंचार अधिनियम, 2023’ की धारा 20 और ‘दूरसंचार (सेवाओं का अस्थायी निलंबन) नियम, 2024’ के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए सभी इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को इन सेवाओं पर रोक लगाने का सख्त निर्देश दिया है।

इन 24 ऐप्स और सेवाओं पर रहेगी रोक

​प्रशासन द्वारा मुख्य रूप से इस्तेमाल होने वाले लगभग सभी प्रमुख सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।

​
मैसेजिंग और सोशल मीडिया: व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स/ट्विटर, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट, टेलीग्राम, रेडिट।
​अन्य ऐप्स: यूट्यूब पर वीडियो अपलोडिंग, स्काइप, वाइबर, लाइन, पिंटरेस्ट, टम्बलर, वीचैट, क्यूज़ोन, बाइडू, फ़्लिकर, स्नेपटिश, वाइन, ज़ांगा, बुआनेट।
​अन्य सेवाएं: सभी प्रकार की ब्रॉडबैंड संचार सेवाएं एवं बड़े पैमाने पर संदेश भेजने वाले अन्य सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म।

अस्पतालों और बैंक में मिलेगी इंटरनेट सुविधा

इस संबंध में मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रशासन को आदेश के प्रभावी अनुपालन और स्थिति पर लगातार निगरानी रखने को कहा गया है। हालांकि, अस्पतालों, बैंकिंग सेवाओं और अन्य आवश्यक आपातकालीन सेवाओं के लिए इंटरनेट सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी, ताकि आम लोगों को जरूरी सेवाओं के उपयोग में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

लोगों को प्रशासन की सलाह

इंटरनेट बंद रहने की स्थिति में लोगों को सामान्य वॉयस कॉल और एसएमएस का अधिक से अधिक उपयोग करने की सलाह दी गई है। जरूरी संदेश पहले से साझा कर लें और अपनी दैनिक गतिविधियों को ऑफलाइन तरीके से व्यवस्थित करें। किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस, स्वास्थ्य या प्रशासनिक हेल्पलाइन पर सामान्य फोन कॉल के माध्यम से तुरंत संपर्क करें। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

(मुजफ्फरपुर से संजीव कुमार की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

बिहार पुलिस में सभी प्रकार की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द, मुख्यालय ने जारी किया आदेश

कटिहार में छात्रों का हंगामा, कलेक्ट्रेट ऑफिस को घेरा, पुलिस से भिड़ंत के बाद लाठीचार्ज-VIDEO



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here