Home वायरल Foreign tourists reaction video, AC Sleeper Bus Video : शानदार बस यात्रा...

Foreign tourists reaction video, AC Sleeper Bus Video : शानदार बस यात्रा के बाद विदेशी टूरिस्ट का रिएक्शन वायरल

19
0

[ad_1]

एक विदेशी टूरिस्ट ने दिल्ली से जयपुर तक की स्लीपर बस यात्रा का अपना अनुभव शेयर किया है। तीन महीने से अधिक समय से भारत में यात्रा कर रहे टूरिस्ट ने इसे सर्वश्रेष्ठ परिवहन अनुभवों में से एक बताया। आराम, सुविधाओं, मुफ्त भोजन और कम किराए से प्रभावित होकर उन्होंने कहा कि भारत की स्लीपर बसें यूरोप को शर्मिंदा कर देती हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर जैक हीटन ने बताया कि वह पहली बार प्राइवेट बस का इस्तेमाल कर रहे थे और बस में चढ़ते ही उन्हें सेवा की क्वालिटी देखकर आश्चर्य हुआ। उन्होंने कहा, ‘मैं सचमुच दंग रह गया। भारत की स्लीपर बसें यूरोप को शर्मिंदा कर देती हैं।’ 

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @jack_ofalljourneys नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में उन्होंने बस के विशाल आंतरिक भाग और आधुनिक डिजाइन की ओर इशारा किया। वे बोले कि, ‘हे भगवान, यह कितनी साफ-सुथरी और आधुनिक है।’ उन्होंने कहा जिसके बाद एक अटेंडेंट ने उन्हें उनकी सीट पर बैठा दिया। उन्होंने बताया कि यात्रा शुरू होने के कुछ ही समय बाद यात्रियों को भोजन परोसा गया। आगे वे बोले कि, ‘मुझे बैठे हुए अभी दो सेकंड ही हुए हैं और खाना आ गया है। इसे देखो। एक करी, दाल, सब्जी, चावल, शायद चपातियां भी हैं, और एक गुलाब जामुन भी। पैसे के हिसाब से बहुत बढ़िया है।’ उन्होंने लेगरूम की भी तारीफ की और कहा कि स्लीपर केबिन आश्चर्यजनक रूप से विशाल था। उन्होंने ट्रेन के वॉशरूम को भी दिखाया, जिसे उन्होंने सरल और साफ बताया। लगभग सात घंटे की यात्रा पूरी करने के बाद, जैक ने निष्कर्ष निकाला कि यह अनुभव उनकी उम्मीदों से कहीं बेहतर था। उन्होंने कहा, ‘मुझे बस यात्राएं बिल्कुल पसंद नहीं हैं, फिर भी ये सात घंटे काफी सुखद रहे और सिर्फ चार डॉलर से थोड़े अधिक में, आप शिकायत नहीं कर सकते।’  

शेयर किया बस यात्रा का अनुभव 

यात्री ने कैप्शन में लिखा कि, ‘मैं पिछले लगभग साढ़े तीन महीने से भारत में घूम रहा हूं और यात्राओं का अनुभव बहुत अलग-अलग रहा है… लेकिन आपको पता है, इस स्लीपर बस ने मुझे सुखद आश्चर्यचकित कर दिया, यह शायद अब तक की मेरी सबसे अच्छी यात्रा रही है। यह रात भर की यात्रा नहीं थी, लेकिन मैं शायद पूरी रात सो सकता था। सच कहूं तो शायद मुझे सबसे ज्यादा पसंद खाना ही आया, मुझे सच में उम्मीद थी कि यह हवाई जहाज में मिलने वाले घटिया खाने जैसा होगा, लेकिन इसका स्वाद कई रेस्टोरेंट में खाए गए खाने से कहीं बेहतर था।’ 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, ‘यह तो शानदार है! इतनी अच्छी सेवा के लिए कीमतें बहुत ही किफायती हैं।’

दूसरे ने लिखा कि, ‘यह तो शानदार है! इतनी अच्छी सेवा के लिए कीमतें बहुत ही किफायती हैं।’ 

तीसरे ने लिखा कि, ‘उस सुविधा के साथ 7 घंटे के लिए 4 डॉलर बहुत सस्ता है।’

चौथे ने लिखा कि, ‘मुझे मोशन सिकनेस की समस्या है, इसलिए मुझे ये बसें बहुत पसंद हैं। एक बार मैं इसी तरह की बस में भागलपुर (बिहार) से सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) गया था, वह इतनी विशाल थी कि उसमें दो लोग आराम से बैठ सकते थे, यह वाकई सबसे अच्छी है!’

एक और यूजर ने लिखा कि, ‘धन्यवाद भाई, भारत का यह पहलू दिखाने के लिए वह पहलू जो सोशल मीडिया पर शायद ही कभी देखने को मिलता है। मैं आपके ईमानदार और संतुलित दृष्टिकोण की वास्तव में सराहना करता हूं।’ 

गौरतलब है कि, इससे पहले एक ब्रिटिश कपल ने अपने नवजात बच्चे को भारतीय ट्रेन में सैर कराते हुए वीडियो शेयर किया था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –

Video : विदेशी टूरिस्ट ने भारतीय ट्रेन में बुक की स्लीपर सीट, भीड़ और बच्चों के साथ मस्ती ने सफर को बनाया यादगार, देखें रिएक्शन 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here