Home बिहार पटना में युवक की चाकू से गोदकर की हत्या, घर से निकलते...

पटना में युवक की चाकू से गोदकर की हत्या, घर से निकलते ही कर दिया हमला, जांच में जुटी पुलिस

27
0

[ad_1]

बिहार में राजधानी पटना में चाकूबाजी का मामला सामने आयाहै। कल 27 जुलाई 2026 को देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। ये मामला खाजेकला थाना क्षेत्र में मोगलपुरा के टिकिया टोली का है। जहां एक युवक खाना खाने के बाद घर से बाहर निकला तभी उस पर चाकू से हमला किया गया। युवक की मौत की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

मृतक की पहचान सूरज कुमार के रूप में की गई है, जो बिजली और डेकोरेशन का काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही खाजेकला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एनएमसीएच) भेज दिया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बदमाशों ने सूरज कुमार पर चाकू से कई बार हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक  मौत हो गई। 

युवक की चाकू मारकर हत्या

इस घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस मामले में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। पटना सिटी के डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया कि युवक की चाकू मारकर हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। हालांकि इस हत्या के पीछे क्या मकसद था ये अभी साफ नहीं हो पाया है। परिजन भी कुछ खास बता नहीं पा रहे हैं। 

बेखौफ बदमाश

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। आरोपी फिलहाल फरार है लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। आपको बता दें पटना में पिछले कुछ महीनों में चाकूबाजी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं इससे अंदाजा लगाया जा सकता है।

इनपुट: बिट्टू कुमार (पटना)

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here