Home वायरल कार के बोनट पर बैठी महिला को उतारे बिना शख्स ने दौड़ा...

कार के बोनट पर बैठी महिला को उतारे बिना शख्स ने दौड़ा दी गाड़ी, अब Video हो रहा है वायरल

29
0

[ad_1]

आज के जमाने में लगभग हर किसी के पास स्मार्ट फोन है तो लोगों को जब भी कुछ गलत होते हुए दिखता है तो वो तुरंत ही उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। कुछ वीडियो वायरल नहीं होते हैं मगर अधिकतर वीडियो आज के दौर में वायरल हो जाते हैं क्योंकि दूसरे लोग भी कुछ गलत होते देखते हैं तो उसे शेयर जरूर करते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई सारे वीडियो देखे होंगे जिसमें कुछ गलत होते दिखा होगा और शायद उस वीडियो पर आपने रिएक्ट भी किया होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

जो वीडियो अभी वायरल हो रहा है उसकी शुरुआत में कार जाते हुए नजर आ रही है और किसी के सिर जैसा कुछ नजर आ रहा है मगर साफ कुछ नजर नहीं आ रहा था। वीडियो बनाने वाला शख्स जब कार के बगल में पहुंचता है तो नजर आता है कि एक महिला कार के बोनट पर बैठी हुई है और गाड़ी चलाने वाला शख्स रोक ही नहीं रहा है। वो महिला चिल्लाती कार के शीशे पर मारती भी नजर आती है मगर वो आदमी गाड़ी रोकने को तैयार नहीं है।

वीडियो के साथ क्या दावा किया जा रहा है?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और उसके साथ ही इससे जुड़ी जानकारी दी गई है। पोस्ट के साथ किए गए दावे के मुताबिक यह वीडियो महाराष्ट्र के अहिल्यानगर के श्रीरामपुर का है जहां कोर्ट के बाद पारिवारिक झगड़े के बाद एक महिला कार के बोनट पर चढ़ गई। ड्राइवर उसे बोनट पर ही लिए तेजी से गाड़ी चलाकर ले गया। अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे खबर लिखे जाने तक काफी लोगों ने देख लिया है औ कई लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कोर्ट केस तो खत्म हो गया लेकिन सड़क पर चल रहा ड्रामा एक नए मोड़ पर पहुंच गया। दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ नहीं होगा। तीसरे यूजर ने लिखा- अरे ये तो अलग ही तरीके की न्यूज है। चौथे यूजर ने लिखा- यह गंभीर मामला है, इसे गंभीरता से देखना चाहिए।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लिफ्ट में दीदी ने किया कुछ ऐसा कि Video हो गया वायरल, लोगों ने भी देखकर किया कमेंट



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here