Home बिहार बेगूसराय​ जमीन पर कब्जे को लेकर 100 राउंड से अधिक फायरिंग, गोली...

बेगूसराय​ जमीन पर कब्जे को लेकर 100 राउंड से अधिक फायरिंग, गोली लगने से 4 जख्मी

21
0

[ad_1]

बिहार के बेगूसराय जिले में बेखौफ अपराधियों और भू-माफियाओं के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका एक खौफनाक मंजर देखने को मिला है। जिले में वर्चस्व और जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर दो गुटों के बीच भीषण हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान बदमाशों ने कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम 100 राउंड से अधिक अंधाधुंध फायरिंग की। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा उठा और देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। इस अंधाधुंध गोलीबारी में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

कहां की घटना

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव की है। जहां की दो पक्षों के जमीन विवाद में 100 राउंड से अधिक फायरिंग की बात सामने आई है।  घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। वहीं ग्रामिणों ने दो लोगों को पकड़ कर जमकर पिटाई की है। इधर लोगों को एकजुट होता देखते ही बदमाश भागने लगे। मौके पर से बदमाशों की 10 से अधिक बाइक भी बरामद की गई है। सूचना मिलते ही एसपी मनीष मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से पूछताछ की और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। लोगों की पिटाई से घायल दो लोगों को इलाज के लिए पुलिस द्वारा ले जाया गया है। 

क्या है मामला
चंदवारा गांव केवी यादव ने बताया कि उनका पुश्तैनी जमीन करीब ढेड़ बीघा है जिस पर राजा और मोहन अवैध कब्जा करने के लिए 200 मोटरसाइकिल से आया और जब उसे मना किया गया तो फायरिंग करने लगा जिसमें उनके चार लोगों को गोली लगी है। घायलों में धनवीर यादव, धीरज यादव, संतु यादव और सनोज यादव शामिल हैं। केवी यादव ने कहा कि यह पुश्तैनी जमीन है और उसके कई हिस्सेदार हैं लेकिन दबंगों ने इस जमीन को अपना बताया तो उसे कागजात दिखाने के लिए कहा गया लेकिन वह आज मजदूर के साथ जमीन पर अवैध कब्जा करने पहुंचा था और विरोध करने पर फायरिंग शुरू कर दी।

ग्रामिणों ने बदमाशों को खदेड़ा
घटना के बाद बदमाशों को स्थानीय लोगों ने खदेड़ा तो करीब दर्जन भर लोग बाइक छोड़कर बदमाश फरार हो गए जिसे स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है, इस दौरान दो बदमाशों को पकड़ कर पुलिस के सामने बेहरमी से पिटा गया। अब इस घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनीष , सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

(रिपोर्ट – संतोष श्रीवास्तव )

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here