Home वायरल barbershop songs playlist, barbershop 90s songs : नाई की दुकानों के पुराने...

barbershop songs playlist, barbershop 90s songs : नाई की दुकानों के पुराने सुपरहिट गाने अब एक ही वेबसाइट पर

28
0

[ad_1]

पुराने दिनों की यादें ताजा करने वाला एक अनोखा प्रोजेक्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुंबई के एक युवक ने ऐसी वेबसाइट बनाई है जो पुराने जमाने के भारतीय नाई की दुकानों यानी ‘सैलून’ में बजने वाले गाने बजाती है। लोगों ने इसे ‘अब तक की सबसे बेहतरीन चीज़’ बताया है। यह वेबसाइट उन दिनों को वापस ले आती है जब 20 रुपये में बाल कटवाए जाते थे और मोहल्ले की छोटी दुकानों में कुमार सानू, नदीम-श्रवण जैसे कलाकारों के गाने गूंजते थे। यश भारद्वाज ने X पर वेबसाइट की एक स्क्रीन रिकॉर्डिंग साझा की, जिसमें पारंपरिक भारतीय नाई की दुकानों के परिचित माहौल से जुड़े गाने बजते हैं।

एक्स पर शेयर​ किया गया वीडियो 

एक्स पर इस पोस्ट को @ybhrdwj नामक हैंडल से शेयर किया गया है। पोस्ट में वे लिखते हैं कि, “मैंने एक वेबसाइट बनाई है जो उन भारतीय नाई की दुकानों के हिट गाने बजाती है, जब आप लोग फैशनेबल नहीं थे और सैलून जाने लगे थे। आप कभी ‘सैलून’ जाते थे। ₹20 में बाल कटवाते थे। साधारण हेयरस्टाइल और ऐसा संगीत जो आपकी आत्मा को सुकून दे।” 

ये रहा वेबसाइट का नाम 

‘सैलून’ नाम की यह वेबसाइट उन लोगों के लिए रोजमर्रा की यादों का एक छोटा सा हिस्सा फिर से जीवंत करती है जो स्थानीय नाई की दुकानों पर जाकर बड़े हुए हैं, जहां बैकग्राउंड में बजने वाले लोकप्रिय गाने अक्सर बाल कटवाने के अनुभव का उतना ही हिस्सा होते थे जितना कि खुद बाल कटवाना। यश की पोस्ट ने X पर तेजी से लोकप्रियता हासिल की, सात लाख से अधिक बार देखी गई और यूजर्स को अपने बचपन में पड़ोस के नाई के पास जाने की यादें ताजा करने के लिए प्रेरित किया। 

गौरतलब है कि, इस पोस्ट ने पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा का भी ध्यान आकर्षित किया जिन्होंने इमोजी के साथ इस रचना पर प्रतिक्रिया व्यक्त की।  

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस पोस्ट को एक्स पर देखने के बाद कई यूजर्स ने इस प्रोजेक्ट की तारीफ की है। वेबसाइट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, “बहुत बढ़िया, बहुत बढ़िया!”

दूसरे ने लिखा कि, “अब तक की सबसे अच्छी चीज़।”

जबकि तीसरे ने कहा, “मैंने इसे बहुत से लोगों को भेजा।”

एक और यूजर ने लिखा कि, “आपने मुझे अपने Hometown के नाई की याद दिला दी। लेकिन अच्छा, उपयोगी काम है।” 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –


‘ऐसी जगहों पर जाने से बचें…’ रशियन महिला को पुरुषों के सैलून में मसाज कराते देख लोगों ने दी सलाह; Video



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here