Home वायरल Woman suprise grandmother, Goa Trip Video : 85 वर्षीय दादी को पहली...

Woman suprise grandmother, Goa Trip Video : 85 वर्षीय दादी को पहली बार गोवा ले गई महिला

21
0

[ad_1]

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ईशा नाम की एक महिला ने अपनी 85 वर्षीय नानी को पहली बार हवाई जहाज में बैठाकर गोवा की यात्रा पर ले गई। नानी की खुशी और उत्साह देखकर इंटरनेट पर लोग भावुक हो रहे हैं। वीडियो में नानी की मासूम प्रतिक्रियाएं और नाचते हुए पल लाखों लोगों का दिल जीत चुके हैं। ईशा ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया। उन्होंने बताया कि उनकी नानी ने कभी हवाई यात्रा नहीं की थी, गोवा कभी नहीं गई थीं और अपने गांव व घर से बाहर बहुत कम घूमी थीं। 

इंस्टाग्राम पर वीडियो ने जीते दिल 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @ishhaa.18 नामक हैंडल से शेयर किया था। इस वीडियो में महिला ने बताया कि, नानी की पीढ़ी ने काफी संघर्ष झेला, जहां परिवार की जिम्मेदारियां और खर्च प्राथमिकता थे, इसलिए यात्राएं और छुट्टियां कभी प्राथमिकता नहीं बन पाईं। अब जब परिवार की स्थिति बेहतर हो गई है तो उन्होंने तय किया कि इस बार नानी की बारी है। वीडियो में एयरपोर्ट पर पहुंचने से लेकर विमान में बैठने तक के पल कैद हैं। नानी को घबराहट न हो, इसलिए पहले उन्हें बताया गया कि वे बहुत बड़ी ट्रेन से यात्रा करने जा रहे हैं। जब विमान सामने आया तो नानी ने हैरानी से कहा, ‘ये तो विमान है।’ एयरपोर्ट लाउंज में जाकर उन्होंने खाना चखा और हर चीज को गौर से देखा। व्हीलचेयर पर बैठे हुए वे खुशी से नाचने लगीं। विमान में बैठने के बाद भी उनका उत्साह कायम रहा। उड़ान भरने पर ऊंचाई देखकर वे अचंभित हो गईं। यात्रा के बाद नानी ने कहा कि उन्हें बहुत मजा आया और अब गोवा में और मस्ती करने का इंतजार है।

नानी को मिला प्रिंसेंस ट्रीटमेंट 

ईशा ने लिखा कि कुछ अनुभव तब और खास हो जाते हैं जब उन्हें उस व्यक्ति को दिया जाए जिसने कभी सोचा भी न हो कि वह इन्हें जी पाएगा। उन्होंने कहा कि नानी की पहली फ्लाइट और पहली गोवा यात्रा अमूल्य थी। नानी को “प्रिंसेस ट्रीटमेंट” मिला और वे इसकी पूरी हकदार थीं। वीडियो में नानी की मुस्कान और नाचते हुए पल देखकर लोग भावुक हो रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स के दिल खुश हो गए कई यूजर्स ने लिखा कि वीडियो देखकर अपनी दादी-नानी याद आ गईं। कुछ ने कहा कि बुजुर्गों को ऐसे अनुभव जरूर देने चाहिए। वीडियो को दो मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। लोग ईशा की सराहना कर रहे हैं कि उन्होंने नानी को इतना खास पल दिया।


गौरतलब है कि, इससे पहले एक बच्चे का परदादी से मजेदार सवाल पूछते वीडियो वायरल हुआ था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –

Video : व्लॉग में दादी की बातें सुनकर पोती ने पीट लिया माथा, देखकर हंसने पर मजबूर हो जाएंगे



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here