Home वायरल Indian woman Video, Indian woman in Austrailia : शॉवर के बीच फायर...

Indian woman Video, Indian woman in Austrailia : शॉवर के बीच फायर अलार्म बजने पर ₹1.30 लाख का जुर्माना

21
0

[ad_1]

ऑस्ट्रेलिया में रह रही एक भारतीय महिला के साथ एक अनोखी और महंगी घटना घटी। वामिका नाम की महिला ने दावा किया कि महज पांच मिनट के शॉवर के दौरान बाथरूम की भाप से बिल्डिंग का फायर अलार्म बज गया। इसके बाद इमारत खाली करवाई गई और उन पर करीब 1,800 से 1,900 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग ₹1.30 लाख, टैक्स सहित) का जुर्माना लगा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर यह अनुभव शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो गया। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @sorandomvamika नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में उन्होंने बताया कि, वे अपने अपार्टमेंट में शॉवर ले रही थीं। ठंड लगने के कारण उन्होंने बाथरूम का एग्जॉस्ट फैन नहीं चलाया। शॉवर खत्म होने के कुछ देर बाद ही फायर अलार्म बजने लगा। पहले उन्हें लगा कि यह फायर ड्रिल हो सकता है। लेकिन बिल्डिंग मैनेजर उनके फ्लैट में पहुंचा तो पता चला कि अलार्म उनके शॉवर की भाप से ट्रिगर हुआ था। उन्होंने मजाक में कहा, ‘कुकिंग से होती तो कम बेइज्जती होती। नहाते-नहाते कैसे कर दिया मैंने?’ 

महिला ने उठाया सवाल 

उन्होंने सवाल उठाया कि बाथरूम के इतने करीब फायर अलार्म क्यों लगाया गया। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि 1,900 डॉलर (टैक्स सहित) का चार्ज भरना पड़ा। दावा किया जा रहा है कि, यह घटना न्यू साउथ वेल्स में हुई, जहां स्मोक अलार्म अनिवार्य हैं। भाप या नमी कभी-कभी संवेदनशील अलार्म को सक्रिय कर सकती है, खासकर अगर वेंटिलेशन न हो। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा छिड़ गई। कुछ लोगों ने मजाक उड़ाया, तो कुछ ने कहा कि जुर्माना बहुत ज्यादा है। कई यूजर्स ने पूछा कि क्या भाप से वाकई अलार्म बज सकता है। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को देखने के बाद इस पर कई यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। एक यूजर ने लिखा कि, ‘मैं भी इसी स्थिति में रह चुका हूं। आरोपों को नकारें। शॉवर से निकलने वाली भाप से फायर अलार्म नहीं बज सकता। इसका मतलब है कि उनके अलार्म बहुत ज़्यादा संवेदनशील हैं, और आपको फायर ट्रक के 1,800 डॉलर के खर्च का भुगतान नहीं करना चाहिए।’

दूसरे यूजर ने लिखा कि, ‘शायद उन्हें पहली बार आपसे शुल्क नहीं लेना चाहिए जब तक कि यह आपकी नियमित आदत न हो।’

तीसरे यूजर ने लिखा कि, ‘ऐसा हुआ कैसे? गर्म पानी या भाप से फायर अलार्म कैसे बज सकता है?’

चौथे यूजर ने लिखा कि, ‘यार, तुम्हें उनसे अलार्म चेक करने के लिए कहना चाहिए। इसमें तुम्हारी कोई गलती नहीं है।’

पांचवें यूजर ने लिखा कि, ‘उन्होंने आपको धोखा दिया है। उन्हें किसी न किसी पर दोष मढ़ना ही था, इसलिए उन्होंने दोष आप पर मढ़ दिया। मुझे संदेश भेजें। मैं उन लोगों से बात करूंगा।’

गौरतलब है कि, इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में एक भारतीय ने अपनी एक दिन की सैलरी बताई थी। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –


Video : ऑस्ट्रेलियाई टूरिस्ट ने एलोरा में ‘भारत माता की जय’ के लगाए नारे, ‘जय श्री राम’ सुनकर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here