Home वायरल VIDEO: सड़कों पर भीख मांगती थी 69 साल की नूर, घर में...

VIDEO: सड़कों पर भीख मांगती थी 69 साल की नूर, घर में छिपा रखा था ‘सिक्कों का खजाना’, गिनती में निकले अब तक 8 लाख

22
0

[ad_1]

कर्नाटक के मंड्या से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां भीख मांगकर गुजारा करने वाली 69 साल की एक बुजुर्ग महिला के घर से बोरे में भरकर रखे गए लाखों रुपये के सिक्के बरामद हुए हैं। अब तक हुई गिनती में करीब 8 लाख रुपये के सिक्के गिने जा चुके हैं, जबकि बाकी सिक्कों की गिनती जारी है।

ट्रैफिक चौराहों पर मांगती थी भीख

मंड्या के ईस्ट पुलिस स्टेशन क्षेत्र के गुट्टालू रोड स्थित सबदरियाबाद मोहल्ले की रहने वाली नूर शहर की सड़कों और ट्रैफिक चौराहों पर भीख मांगती थीं। वह अपने घर में अकेली रहती थीं और सालों से भीख में मिलने वाले सिक्कों को जमा करती आ रही थीं।

बड़े-बड़े बोरों में भरकर जमा किए थे सिक्के

बताया गया कि नूर भीख में मिले सिक्कों को खर्च करने के बजाय घर में रखे बड़े-बड़े बोरों में भरकर जमा करती थीं। बुधवार को उम्र संबंधी बीमारियों के कारण उनका निधन हो गया। इसके बाद परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने उनका अंतिम संस्कार किया।

अब तक 8 लाख रुपये के सिक्कों की हुई गिनती

अंतिम संस्कार के बाद जब नूर के घर में रखे बोरों की जांच की गई तो सभी हैरान रह गए। बोरों में बड़ी मात्रा में सिक्के भरे हुए थे। इसके बाद सिक्कों की गिनती शुरू की गई, जिसमें अब तक करीब 8 लाख रुपये की रकम सामने आ चुकी है।

पुलिस ने इस मामले में नहीं दर्ज किया केस 

पुलिस के मुताबिक, नूर की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है। इसलिए इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। फिलहाल, घर से मिले बाकी सिक्कों की गिनती की जा रही है।

इतनी मात्रा में सिक्के देखकर आसपास के लोग हैरान

इस घटना के बाद से आसपास के लोग हैरान हैं। स्थानीय लोगों को अंदाजा नहीं था कि बुजुर्ग महिला के पास इतनी भारी मात्रा में रुपये हैं, वो भी महिला ने ये सिक्के बोरों में भर रखे थे। इस बात को किसी का अंदाजा नहीं हो रहा है। ऐसे में लोगों को शक है कि शहर के और भी जो भिखारी हैं। उन्होंने भी अपने घर में खजाना इकट्ठा कर रखा होगा।

ये भी पढ़ें: 

नागालैंड बाढ़ में फंसी 53 साल की हथिनी जॉयमोती का रेस्क्यू, स्पेशल हॉस्पिटल केयर के लिए एयरलिफ्ट कर वंतारा लाई गई



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here