Home वायरल हैरान करने वाला दावा! मंदिर में शिवलिंग और नंदी चम्मच से पी...

हैरान करने वाला दावा! मंदिर में शिवलिंग और नंदी चम्मच से पी रहे पानी, VIDEO भी आया सामने

18
0

[ad_1]

बाराबनी: पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के पांचगछिया नायाबस्ती घाटाल इलाके में एक पुराने शिव मंदिर को लेकर इन दिनों चर्चा तेज हो गई है। मंदिर में शिवलिंग और नंदी की प्रतिमा द्वारा पानी पीने का दावा किया जा रहा है।

स्थानीय लोग इस घटना को एक चमत्कार के रूप में देख रहे हैं। हालांकि ये मामला चमत्कार का है या इसके पीछे कोई प्राकृतिक या वैज्ञानिक वजह हो सकती है, इसके बारे में साफ तौर पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह एक परिवार मंदिर में पूजा करने पहुंचा था। पूजा के दौरान परिवार की एक महिला ने शिवलिंग पर पानी चढ़ाया। परिवार का दावा है कि पानी नीचे नहीं गिरा। इसके बाद महिला ने चम्मच से शिवलिंग पर पानी चढ़ाया तो पानी चम्मच से गायब होता हुआ दिखाई दिया।

इसके बाद परिवार की एक लड़की ने नंदी बाबा की प्रतिमा को भी चम्मच से पानी पिलाने की कोशिश की। परिवार का दावा है कि नंदी की प्रतिमा के पास भी चम्मच का पानी दिखाई नहीं दिया और पानी खत्म हो गया।

घटना की जानकारी आसपास के लोगों तक पहुंचते ही मंदिर को लेकर चर्चा शुरू हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना पहले भी कई अन्य स्थानों पर देखे जाने की बातें सामने आ चुकी हैं।

हालांकि, पानी वास्तव में किस कारण से गायब हो रहा है, इसे लेकर अभी तक कोई वैज्ञानिक पुष्टि सामने नहीं आई है। प्रतिमा की सतह पर पानी का फैलाव, सोखने की प्रक्रिया या अन्य भौतिक कारण इसकी वजह हो सकते हैं। फिलहाल घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। 

इससे पहले पेशवाकालीन शिव मंदिर में शिवलिंग पर स्थापित 12 किलो चांदी का मुकुट चोरी हुआ था। ये मामला भी काफी चर्चा में रहा था। (इनपुट- बिज्जू मंडल)

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- 

सीतापुर में शरारती तत्व ने शिवलिंग तोड़कर जंगल में फेंका, श्रद्धालुओं में आक्रोश; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here