Home खेल इमाम उल हक पाकिस्तान लौटे, बढ़ने वाली हैं मुश्किलें; PCB करेगा अपने...

इमाम उल हक पाकिस्तान लौटे, बढ़ने वाली हैं मुश्किलें; PCB करेगा अपने बहानेबाज खिलाड़ी के इंजरी पैटर्न की जांच

24
0

[ad_1]

पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड के दौरे पर है, जिसमें शुरुआती दोनों मुकाबलों में उसे शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। लॉर्ड्स टेस्ट मैच में हार के बाद हुई फजीहत के तुरंत बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दौरे पर गए स्क्वाड से 7 खिलाड़ियों को वापस देश लौटने का फरमान जारी किया जिसमें एक नाम पहले दिन के खेल में चोटिल होने वाले ओपनिंग बल्लेबाज इमाम उल हक का भी शामिल है। इमाम लॉर्ड्स टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल में चोटिल होने की वजह से दोनों पारियों में बल्लेबाजी करने नहीं उतरे जिसके चलते उनको काफी आलोचना का भी सामना करना पड़ा। वहीं इमाम को लेकर पहले भी यह आरोप लग चुके हैं कि वह चोट लगने का बहाना करते हैं और अब पीसीबी ने इमाम के स्वदेश लौटने के साथ उनके इंजरी पैटर्न को लेकर जांच कराने का फैसला लिया है।

इमाम को पीसीबी की जांच समिति के सामने होना पड़ सकता है पेश

पाकिस्तानी क्रिकेट में मचे घमासान के बीच सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक एक सितंबर को लंदन से वापस देश वापस लौट आए। वहीं अब उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं, जिसमें इमाम को अब पीसीबी की जांच समिति के सामने पेश होना पड़ सकता है, जो उनकी पिंडली की चोट की जांच करेगी। इसी चोट के कारण वह दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में बल्लेबाजी नहीं कर सके थे। यह जांच इमाम के लिए अधिक चिंताजनक इसलिए भी है क्योंकि पूर्व मुख्य चयनकर्ता मोहम्मद वसीम ने इमाम की लॉर्ड्स टेस्ट के बीच इंजर्ड होने खबर सामने आने के बाद दिए अपने बयान में कहा था कि टीम के पूर्व फीजियो क्लिफ डीकन ने साल 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट शृंखला के दौरान इमाम की चोट के पैटर्न को संदिग्ध बताया था। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार इमाम के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उन्हें बोर्ड की जांच समिति के सामने पेश होना पड़ सकता है, जो उनकी पिंडली की चोट की जांच करेगी।

इंग्लैंड दौरा खत्म होते ही शुरू होगी जांच

इमाम उल हक की इंजरी को लेकर पीसीबी की एक रिपोर्ट काफी चर्चा में है जिसमें साल 2025 में न्यूजीलैंड दौरे पर इमाम को पैर के अंगूठे की चोट का बहाना बनाने का दोषी पाया था। अब पीसीबी इंग्लैंड का दौरा खत्म होने के बाद टीम के वापस देश लौटते ही इमाम की इंजरी से लेकर ड्रेसिंग रूम से जुड़े अन्य सभी मामलों को लेकर जांच कराएगा। बता दें कि पीसीबी ने इमाम सहित कुल 7 खिलाड़ियों को वापस बुलाने के साथ हेड कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी दौरे के बीच में पाकिस्तान वापस बुलाया है।

ये भी पढ़ें

टीम इंडिया में फिटनेस को लेकर BCCI सख्त, अब खिलाड़ियों को फिट घोषित करने से पहले होगा डबल चेक

न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया की खास तैयारी, इंडिया ए क्राइस्टचर्च में खेलेगी 3 अहम मुकाबले

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here