Home वायरल एक नया जुगाड़ सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, देखते ही कई लोगों...

एक नया जुगाड़ सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, देखते ही कई लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

21
0

[ad_1]

अपने देश में आपको हर कोने में कोई न कोई ऐसा मिल ही जाएगा जिसका दिमाग जुगाड़ करने में बड़ा तेज चलता है। आप भी ऐसे किसी न किसी को जानते ही होंगे जो जुगाड़ करने में माहिर होगा और अगर ऐसा नहीं है तो भी आपने सोशल मीडिया पर कई जुगाड़ अब तक देख लिए होंगे क्योंकि सोशल मीडिया पर हर कुछ दिनों में कुछ न कुछ जुगाड़ का देखने को मिल ही जाता है। हर कुछ दिनों में कोई न कोई जुगाड़ वायरल हो ही जाता है और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक नया जुगाड़ देखने को मिलेगा। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या जुगाड़ दिखा?

हम जिस वायरल जुगाड़ की बात कर रहे हैं, वो एक छेद वाले परात से बनाया गया है। वीडियो में नजर आता है कि एक आदमी पहले वो बर्तन दिखाता है और फिर उसे लेकर वो बाथरूम में पहुंच जाता है। वहां पर वो उस बर्तन को बाथरूम की ऊपर वाली दीवार पर टिकाता है और उसे वहीं पर फिक्स कर देता है। उस बर्तन को फिक्स करने के दौरान एक पाइप को भी अंदर रखकर सब कुछ फिक्स करता है। वही पाइप नीचे एक नल से लगा होता है और नल को खोलने पर पानी ऊपर बर्तन तक पहुंचता है और वहां से अलग-अलग छेद से नीचे गिरता है जो शावर जैसा लगता है। इस तरह उसने जुगाड़ वाला शावर बना लिया जो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @pksharm17177414 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है और कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- गजब जुगाड़ है, बाथरूम को मॉर्डन बनाने के लिए। दूसरे यूजर ने लिखा- इसे लगा कर पतझड़ वाला मजा लीजिए। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई ने तो सही दिमाग लगाया है, सच में अजूबा हो गया। एक और यूजर ने लिखा- गरीबी में भी साधन जुटाकर काम  चलाना सीख लेते हैं लोग, ऐसे ही शावर का काम चला लेंगे।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

सिक्किम की इस नन्ही बच्ची ने दुनिया को दिया जरूरी संदेश, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पोस्ट किया प्यारा Video

ये भरोसा है या फिर बेवकूफी? वायरल Video को देख आप खुद तय कीजिए



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here