Home बिहार सुपौल में रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, पति-पत्नी...

सुपौल में रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, पति-पत्नी समेत 3 की मौत

20
0

[ad_1]

बिहार के सुपौल में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र में बीती देर रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक युवक और दो महिलाएं शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई,जबकि मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

ट्रैक्टर ने मारी जोरदार टक्कर

जानकारी के अनुसार, हादसा वीरपुर थाना क्षेत्र के हृदयनगर स्थित पेट्रोल पंप के पास देर रात हुआ। बताया जा रहा है कि भीमनगर थाना क्षेत्र के कटैया निवासी 26 वर्षीय अरविंद ऋषिदेव अपनी 22 वर्षीय पत्नी सुरती देवी और साली मूर्ति देवी के साथ बाइक से नेपाल के हरीपुर गए थे। वहां रिश्तेदार से मुलाकात के बाद तीनों बाइक से वापस अपने घर कटैया लौट रहे थे। इसी दौरान हृदयनगर के पास सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरविंद ऋषिदेव और दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गए।

रास्ते में हुई मौत

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तीनों को आनन-फानन में इलाज के लिए वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल अरविंद ऋषिदेव और एक अन्य महिला का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सुपौल सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों घायलों ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके बाद हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

इधर, पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। इस संबंध में वीरपुर थानाध्यक्ष संजय दास ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया गया है मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सुपौल से संत सरोज की रिपोर्ट 

यह भी पढ़ें-

“ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत…”, मलेशिया के PM ने गाया बॉलीवुड का मशहूर गाना, VIDEO देख हार बैठेंगे दिल



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here