Home बिहार जमुई में बैड टच की शिकार नाबालिग का वीडियो वायरल करने वालों...

जमुई में बैड टच की शिकार नाबालिग का वीडियो वायरल करने वालों पर शिकंजा, 120 सोशल मीडिया अकाउंट चिह्नित

19
0

[ad_1]

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ बदसलूकी के वीडियो को बिना ब्लर किए सोशल मीडिया पर वायरल करने और पीड़िता की पहचान उजागर करने के मामले में जमुई पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस वैसे सोशल मीडिया को खंगालने में जुट गई है, जहां पर बिना फेस ब्लर किए वीडियो डाले गए। पुलिस ने अब तक जमुई जिले के अलावा अन्य इलाकों के करीब 120 सोशल मीडिया आईडी को चिन्हित कर एफआईआर दर्ज की गई है।

वीडियो प्रसारित करने वालों पर कार्रवाई

यह जानकारी सोमवार की रात एसपी विश्वजीत दयाल ने प्रेस वार्ता के दौरान दी है। उन्होंने बताया कि वीडियो प्रसारित करने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने वाला कोई भी फोटो या वीडियो सार्वजनिक करना कानूनन अपराध है। पोक्सो एक्ट की धारा 23 के तहत पीड़िता की पहचान उजागर करने पर कार्रवाई का प्रावधान है। इसी के तहत बिना चेहरा ब्लर किए वीडियो शेयर करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट को चिह्नित किया जा रहा है।

वीडियो आगे प्रसारित करने के बजाय तुरंत करें डिलीट

उन्होंने बताया कि अब तक 120 सोशल मीडिया अकाउंट चिह्नित किए गए हैं। इनमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और  एक्स अकाउंट शामिल हैं। इन अकाउंट के खिलाफ टेकडाउन की कार्रवाई शुरू की गई है। एसपी ने आम लोगों से अपील की है कि वायरल फुटेज को डाउनलोड, शेयर या दोबारा पोस्ट नहीं करें। यदि किसी व्यक्ति के मोबाइल पर यह वीडियो आया है, तो उसे आगे प्रसारित करने के बजाय तत्काल डिलीट कर दें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि नाबालिग की पहचान उजागर करने या वीडियो प्रसारित करने पर पोक्सो एक्ट की धारा 23 और किशोर न्याय अधिनियम की धारा 74 के तहत कार्रवाई हो सकती है।

क्या है मामला?

बता दें कि बिहार के जमुई में नाबालिग लड़के और लड़की के साथ कुछ लोगों ने सड़क पर सरेआम बदसलूकी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न किया जा रहा है। छात्रा बैड टच की शिकार हो रही है। वहीं, छात्र युवकों के समूह से छात्रा को बचाने की कोशिश कर रहा है। यह घटना 19 सितंबर की बताई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया। मामले में पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इनमें से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जो नाबालिग बताए जा रहे हैं, बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

(रिपोर्ट- मो. अंजुम आलम)

ये भी पढ़ें-

बक्सर में छात्राओं से दुर्व्यवहार के मामले में दो शिक्षक बर्खास्त, शिक्षा विभाग ने सेवा से किया बाहर

बकरी खा गई फसल तो युवक के पेट में घोंप दिया चाकू, घटना के बाद आरोपी फरार



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here