Home बिहार जन सुराज ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बदला प्रत्याशी, अब श्याम...

जन सुराज ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बदला प्रत्याशी, अब श्याम नंदन यादव को बनाया MLC उम्मीदवार

17
0

[ad_1]

मुजफ्फरपुर: जन सुराज पार्टी ने तिरहुत टीचर्स MLC चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बदल दिया है और पहले वाले उम्मीदवार की जगह श्याम नंदन कुमार यादव को मैदान में उतारा है। पार्टी ने बताया कि यह बदलाव तब किया गया जब मुजफ्फरपुर में एक मीटिंग के दौरान पिछले उम्मीदवार ने शिक्षकों के बारे में आपत्तिजनक बातें कहीं, जिसे पार्टी ने स्वीकार नहीं किया। नए उम्मीदवार का ऐलान करते हुए जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा, “अपने कार्यकर्ताओं से मिले संदेशों के आधार पर पार्टी ने तय किया कि तिरहुत क्षेत्र में शिक्षक चुनाव के लिए हम श्याम नंदन कुमार यादव को अपना उम्मीदवार बनाया जाए।

मनोज भारती ने कहा कि हमने तीन प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की थी। हमारे साथियों ने कहा कि श्यामनंदन कुमार यादव को प्रत्याशी बनाना चाहिए, इनके छोटे भाई प्रमोद यादव को मरणोप्रांत वीरता मैडल दिया गया था। कारगिल युद्ध में वे शहीद हुए थे, वे कई संस्थानों से जुड़े हैं, प्राचार्य हैं। जन सुराज इन्हें बतौर प्रत्याशी के रूप में अभिनंदन करता है। 

श्याम नंदन यादव ने कही ये बात

इस दौरान श्याम नंदन यादव ने कहा कि मैं प्रशांत किशोर, प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी के तमाम लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। पार्टी ने मुझमें जो विश्वास जताया है, मैं उस उम्मीद से कदम से कदम बढाकर चलूं। हम चार भाइयों में तीन भारतीय सेना में रहें, एक भाई कारगिल युद्ध में शहीद भी हुए, उस परिवार से मैं आता हूं। 

पार्टी के वरिष्ठ नेता रामबली चंद्रवंशी ने कहा कि पार्टी की जैसी सोच है, उसी के अनुरूप काम कर रही है, कोई भी पार्टी जन सुराज की तरह जनतांत्रिक तरीके से उम्मीदवार का चयन नहीं करती। सही व्यक्ति, सही सोच, सामूहिक प्रयास की तरह काम करती है। जब तक गुंजाइश है, बेहतर प्रत्याशी देने की तब तक पार्टी तब्दीली करेगी। जो बातें भूषण झा ने मुजफ्फरपुर की मीटिंग में शिक्षकों का अपमान करते हुए कही वो हमारे लिए स्वीकार नहीं था।  

जन सुराज के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ ने कहा कि भूषण स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ना चाहते थे। उन्होंने मुजफ्फरपुर की बैठक में कहा कि मुझे अपनी बात नहीं रखने दी गई। उन्होंने उसी बैठक में शिक्षकों को लेकर विवादास्पद बात कही, “शिक्षकों का क्या है उन्हें अपना पेट भरने से मतलब है।” कोई भी व्यक्ति स्नातक-शिक्षकों को लेकर अस्वीकार्य टिप्पणी करेंगे, तो वो स्वीकार्य नहीं होगा।

रिपोर्टः संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर

ये भी पढ़ेंः अनंत सिंह के चहेते अनुज सिंह को जन सुराज ने बनाया उम्मीदवार, MLC चुनाव के लिए 3 तीन और उम्मीदवार घोषित

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here