Home वायरल ‘यूके मा रिक्शा आवी गई छे’, लंदन की सड़कों पर दिखा ऑटो;...

‘यूके मा रिक्शा आवी गई छे’, लंदन की सड़कों पर दिखा ऑटो; आनंद महिन्द्रा ने शेयर किया VIDEO

18
0

[ad_1]

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ भी वायरल होने में देर नहीं लगती है। आज के समय में हर किसी के हाथ में मोबाइल है, जिसके जरिए सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियोज रातों-रात वायरल हो जाते हैं। इनमें से कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं, जिसकी यूजर्स काफी तारीफ भी करते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यू के में भी रिक्शा (ऑटो) देखने को मिला है। 

वायरल वीडियो में क्या है?

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो आनंद महिन्द्रा ने शेयर की है। वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए आनंद महिन्द्रा ने कैप्शन में लिखा है, “यूके मा रिक्शा आवी गई छे, महिन्द्रा नी छे आपणा।” वहीं खबर बनाए जाने तक इस वीडियो को हजारों लोगों ने देख लिया है। वीडियो में एक युवक को यू के की सड़कों पर ऑटो चलाते हुए देखा जा सकता है। एक शख्स ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो बना रहे शख्स  को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “यू के में रिक्शा आ गई है, चलो बैठना हो तो आ जाओ। अपने महिन्द्रा की ही है, भुरिया काका चला रहे हैं। जिसको बैठना है लंदन में आ जाओ, इलेक्ट्रिक है, देखो।” 

यहां देखें वह वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा वह इन दिनों एक्स पर काफी छाया हुआ है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स तमाम तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- रिक्शा में डीजे भी चाहिए। वहीं एक अन्य यूजर ने मीम वाली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- लंदन में टैक्सी चलाएगा। तीसरे यूजर ने लिखा- थार कब लॉन्च कर रहे हो वहां। आखिर में एक अन्य यूजर ने लिखा- मीटर से चलेगा ना। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

(नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

यह भी पढ़ें-

विधायक ने बंगला धोने के लिए बुला ली फायर ब्रिगेड, VIDEO वायरल; दुरुपयोग को लेकर छिड़ी बहस



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here