Home खेल भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर बैटिंग कोच कोटक का आया बयान, कहा...

भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर बैटिंग कोच कोटक का आया बयान, कहा – आपको किसी स्तर पर कुछ अनुभव की भी जरूरत होती है

17
0

[ad_1]

भारतीय क्रिकेट टीम अभी घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, जिसका दूसरा मुकाबला उनको रांची के स्टेडियम में 9 अक्टूबर को खेलना है। इस मुकाबले से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने लंबे समय के बाद टी20 टीम में वापसी करने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया। टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड के दौरे पर रवाना होना है जहां उनको सबसे पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, जिसको लेकर बीसीसीआई की तरफ से स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है और उसमें भुवनेश्वर कुमार को भी जगह मिली है, जिसको लेकर बैटिंग कोच ने रांची टी20 मैच से पहले पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि किसी स्तर पर आपको कुछ अनुभव की भी जरूरत होती है और भुवनेश्वर काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं।

आप अनुभव को मात नहीं दे सकते हैं

भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी को लेकर बैटिंग कोच सितांशु कोटक से जब उनके कमबैक को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसके जवाब में कहा कि चयनकर्ताओं पर निर्भर करता है कि उनको किस खिलाड़ी को चुनना है, लेकिन मैं आपको अपनी सोच के आधार पर जवाब दे सकता हूं। इंग्लैंड में जब बुमराह आसपास नहीं थे और बहुत सारे युवा गेंदबाज खेल रहे थे तो मुझे व्यक्तिगत रूप से लगा कि आप अनुभव को मात नहीं दे सकते। युवा गेंदबाज अच्छे हैं वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उनका चयन हो रहा है, लेकिन किसी स्तर पर आपको कुछ अनुभव की भी जरूरत होती है। यह एक कारण हो सकता है। दूसरी बात यह है कि भुवनेश्वर पिछले दो आईपीएल सीजन में काफी अच्छा कर रहे हैं। इसलिए चयनकर्ताओं ने सोचा होगा कि न्यूजीलैंड की हालात और बाकी चीजों के लिए, निश्चित तौर पर वह अच्छा कर रहे हैं और हमें कुछ अनुभव की जरूरत है। मुझे लगता है कि इसलिए उन्होंने उन्हें चुना होगा।

मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर भी कोटक ने दिया जवाब

टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी के बाद अब फैंस की नजरें मोहम्मद शमी के कमबैक को लेकर भी टिकी हुई हैं, जिसको लेकर भी बैटिंग कोच सितांशु कोटक से सवाल पूछा गया। उन्होंने इसके जवाब में कहा कि सबसे पहले मैं चयनकर्ता नहीं हूं इसलिए मेरे लिए आपको यह बताना मुश्किल है। लेकिन शमी भी खेल रहे हैं और वह भी अच्छा कर रहे हैं। अगर चयनकर्ताओं को लगता है कि वह अच्छा कर रहे हैं और टीम को उनकी जरूरत है, तो किसी भी खिलाड़ी का चयन किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें

मुकाबले से एक दिन पहले ही प्लेइंग इलेवन का ऐलान, 340 विकेट लेने वाला गेंदबाज बाहर

WTC अंक तालिका में फिर मचेगी उथल पुथल, टॉप 2 टीमों के बीच होने जा रही है टक्कर

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here