Home वायरल ‘तारे गिन-गिन…’ गाने पर स्टूडेंट्स ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस, नन्हे रॉकस्टार्स का...

‘तारे गिन-गिन…’ गाने पर स्टूडेंट्स ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस, नन्हे रॉकस्टार्स का ये Video दिल जीत लेगा

16
0

[ad_1]

नन्हे बच्चों की मासूमियत हमेशा दिल जीत लेती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल के छोटे-छोटे स्टूडेंट्स क्लासरूम में डांस करते नजर आ रहे हैं। वे ‘तारे गिन-गिन’ गाने पर थिरक रहे थे, लेकिन जैसे ही ‘ओ-हो-हो-हो’ की धुन बजी, उन्होंने ऐसा क्यूट स्टेप किया कि पूरा इंटरनेट उनके फैन हो गया।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @bobby.dancer_original नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में स्कूल ड्रेस पहने नन्हे बच्चे क्लास में डांस प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं। गाना काफी आम है, लेकिन बच्चों की बेपरवाही और मासूमियत ने इसे खास बना दिया। वे बिना किसी झिझक के अपने-अपने अंदाज में स्टेप्स कर रहे हैं। उनके चेहरे पर मुस्कान और प्यारे एक्सप्रेशन वीडियो को और भी आकर्षक बनाते हैं। 

‘ओ-हो-हो-हो..’ पर किया क्यूट स्टेप  

वीडियो का सबसे खास हिस्सा ‘ओ-हो-हो-हो’ वाला सीन है। जब यह लाइन बजती है, तो बच्चे एक खास स्टेप करते हैं। यह स्टेप इतना क्यूट और मजेदार है कि देखने वाले भी मुस्कुरा उठते हैं। बीच में खड़ा एक बच्चा विशेष रूप से ध्यान खींचता है। उसका ‘ओ-हो-हो-हो’ वाला मूव और भी गजब है। वीडियो में टेक्स्ट भी लिखा गया है कि ‘ओ-हो-हो-हो’ का इंतजार कीजिए। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर फिदा हो गए हैं। कमेंट सेक्शन में तारीफों का अंबार लग गया है। एक यूजर ने लिखा, “सामने खड़ा बच्चा पूरा इंजॉय कर रहा है।” 

दूसरे ने कहा, “बहुत क्यूट है यह बच्चा।” कई लोगों ने बच्चों की मासूमियत की तारीफ की। 

कुछ यूजर्स को अपने स्कूल के दिनों की याद आ गई। लोग कह रहे हैं कि बच्चों की ऐसी छोटी-छोटी खुशियां ही चेहरे पर मुस्कान लाती हैं।

बिना महंगे सेटअप के बनाया गया खास वीडियो 

यह वीडियो इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें कोई बड़ा मंच या महंगा सेटअप नहीं है। सिर्फ स्कूल की ड्रेस, क्लासरूम और बच्चों की सहज मस्ती। पढ़ाई के माहौल के बीच यह छोटी सी मस्ती देखकर लगता है जैसे पूरा कमरा डांस फ्लोर में बदल गया हो। बच्चों के डांस में कोई बनावट नहीं, सिर्फ स्वाभाविकता है। यही वजह है कि वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो रहा है। 


गौरतलब है कि, इससे पहले दोस्तों को खेलता देख प्यारा रिएक्शन देखने वाली दिव्यांग बच्ची का वीडियो वायरल हुआ था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –

डोगेश भाई गए काम से ! आज पक्का होगी इनकी कुटाई, Viral Video में क्यूटनेस देख दिल हार बैठेंगे



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here