Home बिहार बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों ने गुलशन कुमार को गोलियों से...

बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों ने गुलशन कुमार को गोलियों से भून डाला, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

18
0

[ad_1]

बिहार कि राजधानी पटना में अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी है। शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 की रात दीदारगंज थाना क्षेत्र के गुलमहियाबाग इलाके में हुई इस वारदात के बाद सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सुकुलपुर निवासी गुलशन कुमार, पिता अनिल सिंह, के रूप में हुई है। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल गुलशन को परिजन और स्थानीय लोग इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।

गोली लगने से युवक की मौत, इलाके में दहशत

जानकारी के अनुसार, गुलशन कुमार को शुक्रवार की रात गुलमहियाबाग इलाके में गोली मारी गई थी। हालांकि, गोली मारने की वजह और वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों के संबंध में अब तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस के सामने हत्या की गुत्थी सुलझाने और आरोपियों की पहचान करने की चुनौती है। बताया जाता है कि गुलशन कुमार कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पर बाइक राइडिंग को लेकर चर्चा में रहे थे। बाइक राइडिंग और स्टंट के वीडियो के कारण भी वह स्थानीय स्तर पर पहचाने जाते थे। हालांकि, उनकी हत्या का बाइक राइडिंग से कोई संबंध है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। हत्या के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।

शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन, टायर जलाकर जताया आक्रोश
गुलशन कुमार की मौत से नाराज परिजनों ने शव को नेशनल हाईवे-पटना के दीदारगंज NH30 के शुकुलपुर इलाके में रखकर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान सड़क पर टायर जलाकर आगजनी भी की गई। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे परिजनों की मांग थी कि हत्या में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। उनका कहना था कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने पर ही उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

SDPO के आश्वासन पर खत्म हुआ सड़क जाम
सड़क जाम और प्रदर्शन की सूचना मिलने पर फतुहा के एसडीपीओ अवधेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। परिजनों को अपराधियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
पुलिस के आश्वासन के बाद परिजनों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया और सड़क से जाम हटाया गया। इसके बाद नेशनल हाईवे-30 पर यातायात फिर से बहाल हो सका।

हत्या की वजह तलाशने में जुटी पुलिस
राजधानी में युवक की गोली मारकर हत्या और उसके बाद सड़क पर हुए प्रदर्शन ने इलाके में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपियों की भूमिका का खुलासा हो सकेगा। परिजनों को अब आरोपियों की गिरफ्तारी और न्याय मिलने का इंतजार है।

(Report – Bitu Kumar)



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here