[ad_1]
Salman Khan on Koffee with Karan 9: शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसे बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान की असल जिंदगी में दिलचस्पी न हो. हर कोई उनके अनसुने किस्से और गहरे राज पर्दे पर देखना चाहता है. लेकिन अगर आप उनकी बायोपिक का इंतजार कर रहे हैं, तो आपका यह ख्वाब कभी पूरा नहीं होने वाला. हाल ही में 'कॉफी विद करण 9' में पहुंचे सलमान खान ने साफ शब्दों में कह दिया है कि उनकी जिंदगी पर कभी कोई फिल्म नहीं बनेगी और उनके सारे राज उनके साथ ही सीधे कब्र में दफन होंगे.
सलमान की बायोपिक पर करिश्मा कपूर ने पूछा सवाल
‘कॉफी विद करण 9’ के पहले एपिसोड में सलमान खान बतौर गेस्ट पहुंचे. इस दौरान करिश्मा कपूर ने भी सरप्राइज एंट्री की और दोनों ने साथ में रैपिड फायर राउंड में हिस्सा लिया. इसी दौरान करिश्मा ने सलमान से पूछा कि अगर उनकी जिंदगी पर बायोपिक बनती है, तो वह किस निर्देशक को इसकी जिम्मेदारी देना चाहेंगे.
इसके लिए सलमान के सामने सूरज बड़जात्या, कबीर खान, संजय लीला भंसाली और डेविड धवन जैसे चार बड़े निर्देशकों के नाम रखे गए. सलमान ने भी अपने खास अंदाज में हर निर्देशक को अलग-अलग जॉनर के हिसाब से चुना.
कॉमेडी से लेकर लव स्टोरी तक, सलमान ने चुने निर्देशक
सलमान खान ने कहा कि अगर उनकी जिंदगी पर कॉमेडी फिल्म बनती है, तो डेविड धवन इसके लिए सही रहेंगे. वहीं, अगर कहानी एक पारंपरिक और दर्दभरी प्रेम कहानी की हो, तो वह संजय लीला भंसाली को चुनेंगे.
अभिनेता के मुताबिक, अगर उनकी जिंदगी में एक के बाद एक खूबसूरत प्रेम कहानियों को दिखाना हो, तो सूरज बड़जात्या इस काम के लिए बेहतर होंगे. वहीं, उनकी जिंदगी पर एक्शन से भरपूर लव स्टोरी बनाने की जिम्मेदारी कबीर खान को दी जा सकती है.
<a href="
Karishma Kapoor – If a biopic were made on your life, which of your directors would you pick to helm it? #SalmanKhan – If you want to make a comedy of my life then David , If you make traditional love story it will be Sanjay Leela , but a biopic on my life will never be made 😭 https://t.co/QQEmSjBrVP
— Filmy_Duniya (@nawa75436) October 14, 2026
“>
लेकिन इन सभी निर्देशकों के नाम लेने के बाद सलमान ने ऐसी बात कह दी, जिसने सबका ध्यान खींच लिया.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान ने की गुल्लू-कनिका की तारीफ, घर में हुई वाइल्ड कार्ड नकुल ढुल की एंट्री; बोले – 'रेडी टू फायर'
‘मेरी जिंदगी मेरे साथ ही चली जाएगी’
सलमान खान ने साफ शब्दों में कहा कि उनकी जिंदगी पर कभी बायोपिक नहीं बनेगी. उन्होंने कहा,
‘मेरी जिंदगी की बायोपिक कभी नहीं बनेगी. मेरी जिंदगी मेरे साथ ही कब्र में चली जाएगी.’
सलमान के इस बयान से साफ है कि वह अपनी निजी जिंदगी के कई किस्सों को पब्लिक नहीं करना चाहते. एक्टर पहले भी कई बार कह चुके हैं कि उन्हें अपनी निजी जिंदगी के बारे में पब्लिक्ली बात करना पसंद नहीं है. यही वजह है कि उनके रिश्तों और निजी अनुभवों को लेकर कई सवाल है, जिसके जवाब नहीं हैं.
अपनी लव लाइफ पर भी खुलकर बोले सलमान
शो में करण जौहर ने सलमान से उनकी निजी जिंदगी और रिश्तों को लेकर भी सवाल किए. एक्टर ने बताया कि वह हमेशा से अपनी निजी जिंदगी को निजी रखना चाहते हैं. उन्होंने अपने पिता सलीम खान की सलाह का जिक्र करते हुए कहा कि बेडरूम की बातें बेडरूम तक ही रहनी चाहिए, उन्हें पूरी दुनिया के सामने नहीं लाना चाहिए.

सलमान ने यह भी कहा कि शादी नहीं करने का फैसला उनका अपना था और इसके लिए वह किसी दूसरे व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं मानते. हालांकि, उन्होंने यह इच्छा भी जताई कि वह भविष्य में किसी समय बच्चों के पिता बनना चाहते हैं.
आखिरी सीजन में सलमान ने बटोरी सुर्खियां
करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण 9’ का प्रीमियर 14 अक्टूबर 2026 को हुआ. यह शो का आखिरी सीजन है और सलमान खान ने पहले एपिसोड में अपनी मौजूदगी से इसे खास बना दिया. करिश्मा कपूर के साथ उनकी बातचीत, निजी जिंदगी पर सवाल और बायोपिक को लेकर उनका बयान चर्चा का विषय बन गया है.
ये भी पढ़ें: वर्जिन हूं बोलने के बाद, बाप बनना चाहते हैं सलमान खान, कॉफी विथ करण में कहा – 'अपने बच्चों का सुख पाना चाहता हूं'
The post 'मेरे राज मेरे साथ कब्र में जाएंगे…' अपनी बायोपिक पर सलमान खान ने KWK 9 में किया खुलासा appeared first on Prabhat Khabar.
[ad_2]
Source link















