Home वायरल जब ब्रिटिश टूरिस्ट को दिल्ली मेट्रो स्टेशन के अंदर मिला हॉस्टल, ₹400...

जब ब्रिटिश टूरिस्ट को दिल्ली मेट्रो स्टेशन के अंदर मिला हॉस्टल, ₹400 खर्च कर मिला ऐसा एक्सपीरिएंस; रिएक्शन वायरल

18
0

[ad_1]

दिल्ली में सस्ते ठहरने की जगह की तलाश में निकली एक ब्रिटिश यात्री का अनुभव सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। मिया निकोल नाम की युवती ने न्यू दिल्ली मेट्रो भवन के अंदर स्थित हॉस्टल में महज करीब 400 रुपये प्रति रात में ठहराई की। उन्होंने इसे “बहुत अजीब” बताया, लेकिन साथ ही साफ कहा कि उन्हें कोई शिकायत नहीं है। उनके वीडियो और कैप्शन ने इंटरनेट पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं पैदा कीं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @mianchandler नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में मिया निकोल अपनी सहेली के साथ दिल्ली में बजट अकॉमोडेशन की तलाश में थीं। जब वे हॉस्टल पहुंचीं तो बाहर से जगह उन्हें खास आकर्षक नहीं लगी। लेकिन अंदर घुसते ही उनकी राय बदल गई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा, “दिल्ली में नए हॉस्टल में चेक-इन कर रहे हैं और किसी तरह हम मेट्रो स्टेशन के अंदर हैं। बहुत अजीब है। यह पुराने मेट्रो स्टेशन जैसा लगता है और असल में ठीक है। बाहर से अच्छा नहीं दिखता, लेकिन अंदर ठीक है। बिस्तर के नीचे बड़ा लॉकर है।”  

सुरक्षा व्यवस्था की तारीफ भी की 

उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की भी तारीफ की। कमरे में कीपैड लॉक था, जिससे सामान सुरक्षित रखा जा सकता था। मिया ने बताया कि यह ट्रेन स्टेशन के अंदर है, इसलिए थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन अंदर की सुविधाएं ठीक हैं। दो लोगों के लिए प्रति व्यक्ति करीब चार पाउंड (लगभग 400 रुपये) प्रति रात का खर्च आया। कैप्शन में उन्होंने लिखा, “मेरा मतलब है कि £3.70 प्रति रात में मुझे कोई शिकायत नहीं है! यह बहुत साफ था और हमारी सुबह की ट्रेन के लिए परफेक्ट था।”  

कहां पर है ये होमस्टे 

हॉस्टल का नाम मेट्रो स्टे (Metro Stay) है। यह न्यू दिल्ली मेट्रो भवन के अंदर, न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन के ठीक सामने स्थित है। इसकी लोकेशन उन यात्रियों के लिए सुविधाजनक है जो जल्दी सुबह की ट्रेन पकड़ने वाले होते हैं। अंदर बंक बेड, डिजिटल लॉकर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कुछ यूजर्स ने सस्ते दाम और सुविधाओं की तारीफ की, तो कुछ ने कहा कि इतने पैसे में Airbnb भी मिल सकता है। कई लोगों को मेट्रो बिल्डिंग के अंदर हॉस्टल का आइडिया अनोखा लगा। कुछ ने इसे प्रैक्टिकल बताया, खासकर ट्रांजिट यात्रियों के लिए।यह हॉस्टल दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) से जुड़े या सहयोगी प्रोजेक्ट के रूप में जाना जाता है, जो यात्रियों को सस्ता और सुविधाजनक ठहरने का विकल्प देता है। पहले भी मेट्रो स्टेशन पर पॉड-स्टाइल होटल की खबरें आई थीं, जहां 400 रुपये में कुछ घंटों या रात भर ठहरा जा सकता है।

ट्रैवलर्स के लिए विकल्प 

मिया निकोल का अनुभव दिखाता है कि दिल्ली में बजट ट्रैवलर्स के लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं। हालांकि लोकेशन असामान्य लग सकती है, लेकिन साफ-सफाई, सुरक्षा और कम कीमत ने यात्री को संतुष्ट कर दिया। उनके शब्दों में—“मुझे कोई शिकायत नहीं है”—ने कई लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि कभी-कभी अपेक्षाओं से अलग जगह भी अच्छी साबित हो सकती है। 


गौरतलब है कि, इससे पहले दिल्ली मेट्रो की तारीफ करते विदेशी टूरिस्ट का वीडियो काफी वायरल हुआ था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें – 

‘दिल्ली मेट्रो तो लंदन अंडरग्राउंड से भी ज्यादा सेफ…’ विदेशी महिला टूरिस्ट्स का रिएक्शन हो रहा वायरल 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here