Home बिहार सीवान में पटाखों के ढेर में लगी आग, धमाकों से ढहा मकान...

सीवान में पटाखों के ढेर में लगी आग, धमाकों से ढहा मकान का अगला हिस्सा, 5 लोगों की मौत की पुष्टि

17
0

[ad_1]

बिहार के सीवान जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। जामो थाना क्षेत्र के आलमापुर गांव में पटाखों से भरे एक मकान में आग लगने के बाद भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि मकान के अगले हिस्से का मलबा सड़क पर जा गिरा। इस घटना में पांच लोगों की मौत की पुष्टि सीवान के पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने की है। मौके पर पुलिस और मेडिकल टीम की मौजूदगी में राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

पटाखों से भरे मकान में विस्फोट

सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमापुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान में भीषण विस्फोट हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, आलमापुर निवासी मो. अमीरुद्दीन मियां के मकान में पटाखे रखे हुए थे। उन्हें पटाखों का कारोबारी बताया जा रहा है। घटना के समय मकान में कई लोगों के मौजूद होने की जानकारी सामने आई है। इसी दौरान पटाखों में आग लग गई और आग ने वहां रखे अन्य पटाखों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद मकान में लगातार धमाके होने लगे।

करीब दो घंटे तक सुनाई दिए धमाके

विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मकान के अगले हिस्से का मलबा सड़क पर जा गिरा। धमाकों के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के बीच दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि करीब दो घंटे तक रह-रहकर विस्फोट की आवाजें सुनाई देती रहीं। धमाकों की भयावहता के कारण शवों के बुरी तरह क्षत-विक्षत होने और उनकी पहचान करने में परेशानी आने की सूचना भी सामने आई है।

मौके पर पुलिस और मेडिकल टीम तैनात

घटना के बाद सीवान के पुलिस अधीक्षक भारत सोनी से फोन पर बातचीत की गई। एसपी ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस की कई टीमें और मेडिकल टीम तैनात हैं। वहां राहत और बचाव कार्य भी चलाया जा रहा है। फिलहाल मृतकों की पहचान और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या आगे बढ़ सकती है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

सीवान से कैलाश कुमार की रिपोर्ट

ये भी पढ़ेंः गया में हाफ एनकाउंटर, दरोगा के बेटों को गोली मारने वाले दो आरोपी घायल, पुलिस पर भी हुई फायरिंग              



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here