Home मनोरंजन 9वें दिन ठंडा पड़ा रजनीकांत की 'जेलर 2' का दम, फिर भी...

9वें दिन ठंडा पड़ा रजनीकांत की 'जेलर 2' का दम, फिर भी तोड़ा ब्लॉकबस्टर 'जेलर' और 'दृश्यम 3' का रिकॉर्ड

18
0

[ad_1]

Jailer 2 Box Office Collection Day 9: रजनीकांत की 'जेलर 2' जब थिएटर्स में आई थी, तो पहले ही दिन से इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की थी. पहले हफ्ते तो फिल्म हर दिन 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर रही थी. लेकिन 8वें दिन जैसे ही कमाई गिरकर 17 करोड़ पर आई, तो सवाल उठने लगे कि क्या थलाइवा का दम सिर्फ एक हफ्ते ही टिक पाया. अब 9वें दिन यह गिरावट और बढ़ गई और फिल्म ने 15 करोड़ से भी कम बटोरे. ऐसे में लगने लगा है कि फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाने लगी है. तो चलिए, नीचे आपको 9वें दिन की पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हैं.

9वें दिन भारत में कितनी हुई कमाई?

image.png
जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फोटो- Sacnilk

शुक्रवार यानी 9वें दिन इस फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर 14.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. अगर अलग-अलग भाषाओं की बात करें, तो तमिल भाषा से सबसे ज्यादा 9.35 करोड़ रुपये आए. वहीं तेलुगू में फिल्म ने 3.00 करोड़, हिंदी में 1.75 करोड़ और कन्नड़ में 40 लाख रुपये की कमाई की.

इन आंकड़ों के साथ अब 9 दिनों में भारत के अंदर फिल्म की कुल नेट कमाई 348.85 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 408.55 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.

विदेशों में भी बजा डंका, 628 करोड़ के पार पहुंची कुल कमाई

image.png
जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फोटो- Sacnilk

भले ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी सुस्ती दिख रही हो, लेकिन विदेशों में रजनीकांत के फैंस का क्रेज अब भी बना हुआ है. 9वें दिन फिल्म ने विदेशों से 5 करोड़ रुपये जुटाए. इसके साथ ही फिल्म की कुल विदेशी कमाई 219.50 करोड़ रुपये हो गई है.

अब अगर भारत और विदेश दोनों के कलेक्शन को मिला दिया जाए, तो 'जेलर 2' ने सिर्फ 9 दिनों में दुनियाभर से कुल 628.05 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.

ये भी पढ़ें: 600 करोड़ कमाते ही Jailer 2 ने इन 2 ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ा, बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाऊ तमिल फिल्म

पुरानी 'जेलर' और 'दृश्यम 3' का रिकॉर्ड किया चकनाचूर

कमाई में आई इस गिरावट के बावजूद फिल्म पहले ही कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है. साल 2023 में आई पहली 'जेलर' ने अपने पूरे लाइफटाइम में 604.74 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन 'जेलर 2' ने महज 8 दिनों में ही 606.05 करोड़ कमाकर अपनी पुरानी फिल्म को पछाड़ दिया था.

इतना ही नहीं, अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने 21 दिनों में 563 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था, जिसे 'जेलर 2' ने सिर्फ एक हफ्ते में ही पीछे छोड़ दिया.

The post 9वें दिन ठंडा पड़ा रजनीकांत की 'जेलर 2' का दम, फिर भी तोड़ा ब्लॉकबस्टर 'जेलर' और 'दृश्यम 3' का रिकॉर्ड appeared first on Prabhat Khabar.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here