Home मनोरंजन IIFA के मंच पर शाहिद-करीना को गले मिलते देख फैंस को याद...

IIFA के मंच पर शाहिद-करीना को गले मिलते देख फैंस को याद आई पुरानी लव स्टोरी, वीडियो वायरल

19
0

[ad_1]

मुंबई में गुरुवार को IIFA 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. इस कार्यक्रम में सलमान खान, करीना कपूर (Kareena Kapoor), शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) समेत कई सितारे पहुंचे. इवेंट के दौरान शाहिद कपूर और करीना कपूर की मुलाकात ने सबका ध्यान खींच लिया. दोनों एक-दूसरे के गले मिले, तो उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया. इसे देखकर फैंस को उनकी फिल्म ‘जब वी मेट’ की याद आने लगी.

View on Instagram

शाहिद-करीना के गले मिलने का वीडियो वायरल

आपको बता दें कि IIFA की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहिद और करीना को दोस्ताना अंदाज में मिलते देख फैंस काफी खुश नजर आए. दोनों की जोड़ी फिल्म ‘जब वी मेट’ में खूब पसंद की गई थी. ऐसे में दोनों को लंबे समय बाद इस तरह साथ देखकर लोगों को फिल्म के आदित्य और गीत की याद आ गई. सोशल मीडिया पर उनके इस पल को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

View on Instagram

इस दौरान करीना कपूर ब्लैक लेदर जैकेट और मैचिंग स्कर्ट में नजर आईं. उन्होंने ब्लैक हील्स के साथ अपना लुक पूरा किया. वहीं, शाहिद कपूर सफेद सूट और शर्ट में दिखाई दिए. उन्होंने ग्रीन सनग्लासेस भी पहने थे. दोनों अपने-अपने अंदाज में काफी स्टाइलिश लग रहे थे.

पिछले साल भी साथ दिखे थे शाहिद और करीना

ऐसे में शाहिद और करीना की मुलाकात पहले भी चर्चा में रह चुकी है. पिछले साल जयपुर में IIFA कॉन्फ्रेंस के दौरान दोनों मंच पर एक साथ नजर आए थे. उस समय उनकी बातचीत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. अब एक बार फिर दोनों को साथ देखकर फैंस को ‘जब वी मेट’ की याद आ गई है.

करीना कपूर-शाहिद कपूूर-सोशल मीडिया-फोटो
करीना कपूर-शाहिद कपूूर-सोशल मीडिया-फोटो

‘जब वी मेट’ के बाद बदल गई दोनों की जिंदगी

शाहिद कपूर और करीना कपूर ने एक समय तक एक-दूसरे को डेट किया था. हालांकि, साल 2007 में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया. दिलचस्प बात यह है कि इसी दौरान उनकी फिल्म ‘जब वी मेट’ रिलीज हुई थी, जिसमें दोनों की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला.

आज करीना कपूर अभिनेता सैफ अली खान की पत्नी हैं. उनके दो बेटे हैं, जिनके नाम तैमूर और जेह हैं. दूसरी ओर, शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत से शादी की है. दोनों के दो बच्चे हैं, जिनके नाम मीशा और जैन हैं.

भले ही शाहिद और करीना अब अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन पर्दे पर उनकी जोड़ी को आज भी याद किया जाता है. IIFA इवेंट में दोनों के गले मिलने का वीडियो इसी वजह से लोगों का ध्यान खींच रहा है.

ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या को छूते ही सलमान खान पर भड़के थे भंसाली, 27 साल बाद स्मिता जयकर ने खोले पर्दे के पीछे की राज

The post IIFA के मंच पर शाहिद-करीना को गले मिलते देख फैंस को याद आई पुरानी लव स्टोरी, वीडियो वायरल appeared first on Prabhat Khabar.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here