Home खेल PAK vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया की पारी समाप्त, पाकिस्तान के सामने...

PAK vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया की पारी समाप्त, पाकिस्तान के सामने 232 रनों का टारगेट, यहां देखें लाइव स्कोर

17
0

[ad_1]

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज जारी है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला पाकिस्तानी टीम जीत चुकी है और अब दूसरा मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पा​किस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 232 रन बनाए। अब पाकिस्तान को इस मैच को जीतने के लिए 50 ओवर में 232 रन बनाने होंगे। कैमरून ग्रीन इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, उन्होंने 53 रन की पारी खेली। यहां नीचे आप मैच का लाइव स्कोर और हिन्दी में कमेंट्री पढ़ सकते हैं। 

पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी की पहली ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज एलेक्स कैरी गोल्डन डक पर आउट हो गए। इसके बाद उनके जोड़ीदार मैथ्यू शॉर्ट 24 बॉल पर 15 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए मार्नस लाबुशेन 5 रन बनाकर चलते बने। ऑस्ट्रेलिया की पारी में दो बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया। विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंगलिस ने 74 बॉल पर 5 चौकों की मदद से 51 रनों की पारी खेली। वहीं कैमरून ग्रीन जो पिछले मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए थे उन्होंने इस मुकाबले में 92 बॉल पर 53 रन बनाए। अपनी पारी में ग्रीन ने एक चौका और दो छक्के लगाए। गेंदबाजी की बात करें तो वहां पाक कप्तान शाहीन अफरीदी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं अराफात मिन्हास, हारिस रऊफ और अबरार अहमद दो-दो विकेट लेने में कामयाब रहे।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI: एलेक्स कैरी, मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, ओलिवर पीक, नाथन एलिस, तनवीर संघा, मैथ्यू कुहनेमन, एडम ज़म्पा। 

पाकिस्तान की प्लेइंग XI: साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, बाबर आजम, गाजी घोरी (विकेट कीपर), अराफात मिन्हास, सलमान आगा, अब्दुल समद, शादाब खान, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, अबरार अहमद

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here