Home खेल विराट या रजत नहीं तो, कौन सा खिलाड़ी रहा RCB का असली...

विराट या रजत नहीं तो, कौन सा खिलाड़ी रहा RCB का असली ‘लकी चार्म’, जितने मैच खेले सभी में मिली जीत

17
0

[ad_1]

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की खिताबी जीत में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी टीम के लिए एक बड़े ‘लकी चार्म’ साबित हुए। उन्होंने इस सीजन में जितने भी मैच खेले, उन सभी 6 मुकाबलों में आरसीबी को जीत मिली। आम तौर पर लोग विराट कोहली या रजत पाटीदार जैसे बड़े प्लेयर को जीत का हीरो मानते हैं, लेकिन जैकब डफी का रिकॉर्ड इस मामले में सबसे अनोखा रहा। आईपीएल के पूरे इतिहास में ऐसा सिर्फ तीन बार ही हुआ है जब कोई खिलाड़ी अपनी टीम के लिए इतना ज्यादा भाग्यशाली रहा हो कि उसके खेलते ही टीम हर मैच जीत गई।

जैकब डफी को 6 मैच में खेलने का मिला मौका

जैकब डफी ने इस सीजन में फाइनल समेत कुल 6 मैच खेले और खास बात यह रही कि RCB ने उन सभी 6 मैचों में जीत दर्ज की। आईपीएल के इतिहास में ऐसा करने वाले वह केवल चौथे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक सीजन में कम से कम 5 मैच खेले हों और उनकी टीम को उन सभी मैचों में टीम को जीत मिली हो। दिलचस्प बात यह है कि साल 2009 के बाद आईपीएल में पहली बार किसी खिलाड़ी ने यह अनोखा रिकॉर्ड बनाया है।

आईपीएल 2026 में जैकब डफी का प्रदर्शन कैसा रहा?

आईपीएल 2026 में जैकब डफी ने आरसीबी (RCB) के लिए 6 मैच खेले और इस दौरान 9 विकेट अपने नाम किए। हालांकि आईपीएल 2026 में वह थोड़े महंगे साबित हुए और उन्होंने 10.95 की इकॉनमी रेट से 263 रन खर्च दिए। उन्होंने इस सीजन पावरप्ले और डेथ ओवर में गेंदबाजी की। सबसे अच्छी बात यह रही कि उन्होंने अहम मौकों पर विकेट निकालकर टीम को सफलता दिलाई। आरसीबी ने अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया।

जैकब डफी का नाम इस खास लिस्ट में हुआ शामिल

आईपीएल के इतिहास में कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जो अपनी टीम के लिए काफी ज्यादा लकी साबित हुए हैं। उन्होंने जितने भी मैच खेले, उन सभी में उनकी टीम को जीत मिली। इस लिस्ट में पहले स्थान पर पलानी अमरनाथ हैं, जिन्होंने 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए 6 मैच खेले और सभी में टीम को जीत मिली। दूसरे नंबर पर हरमीत सिंह हैं, जिन्होंने 2009 में डेक्कन चार्जर्स के लिए 7 मैचों में जीत दर्ज की। साल 2026 के सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए 6 मैच खेलने वाले जैकब डफी इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। वहीं, चौथे स्थान पर ल्यूक पोमर्सबैक हैं, जिन्होंने 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए 5 मैच खेले और वहां सभी मैच में उनकी टीम को जीत मिली।

यह भी पढ़ें

ICC Ranking: वुमेंस रैंकिंग में बड़ा उलटफेर, भारतीय गेंदबाज ने लगाई लंबी छलांग, टॉप-5 में मारी एंट्री

IND vs AFG: हार्दिक पांड्या को लेकर आया बड़ा अपडेट, 13 जून शुरू होगी वनडे सीरीज

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here