Home खेल IND vs AFG: हार्दिक पांड्या को लेकर आया बड़ा अपडेट, 13 जून...

IND vs AFG: हार्दिक पांड्या को लेकर आया बड़ा अपडेट, 13 जून शुरू होगी वनडे सीरीज

18
0

[ad_1]

भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज शुरू होने जा रही है। टेस्ट मैच 6 जून से शुरू होगा और इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस बीच टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ी खबर आ रही है। वे वनडे टीम में शामिल तो किए गए हैं, लेकिन खेल पाएंगे कि नहीं, इसको लेकर अभी पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। 

बीसीसीआई ने फिटनेस की शर्त पर हार्दिक पांड्या को टीम में किया है शामिल

बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए काफी दिन पहले ही भारतीय टीम का ऐलान कर दिया था। शुभमन गिल की कप्तानी में हार्दिक पांड्या को भी इसमें शामिल किया गया है। लेकिन बीसीसीआई ने उनको लेकर एक शर्त रखी है। टीम के ऐलान के वक्त ही कह दिया गया था कि हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा तभी खेल पाएंगे, जब वे पूरी तरह से फिट होंगे। इसको लेकर अब हार्दिक ने अपनी कवायद शुरू कर दी है। खबर है कि वे जल्द ही बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंच रहे हैं। 

मार्च 2025 से अब तक भारत के लिए नहीं खेला है कोई वनडे

पता चला है कि हार्दिक पांड्या अपनी फिटनेस पर काम करने के लिए सीओई  पहुंच रहे हैं, जहां वे कुछ दिन बिताएंगे। हार्दिक पांड्या ने ​भारत के लिए ​आखिरी वनडे मुकाबला मार्च 2025 में खेला था, तब से लेकर अब तक काफी वक्त गुजर गया है। बीच बीच में वे चोटिल होकर बाहर हो गए थे। अब वे टीम में शामिल किए गए हैं। अगर वे ​पूरी तरह से फिट होंगे, तभी खेल पाएंगे। 

आईपीएल के बीच में भी चोटिल हो गए थे हार्दिक

हार्दिक पांड्या आईपीएल में भी अपनी टीम मुंबई इंडियंस के लिए कुछ मैच नहीं खेल पाए थे। उनकी गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह ने टीम की कमान संभाली थी। लेकिन टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई और पहले ही राउंड से बाहर हो गई थी। 10 टीमों के टूर्नामेंट में टीम नौवें नंबर पर रही थी। अब तक पांच आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम पिछले छह साल से एक भी बार ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम की हालत पतली है। साथ ही हार्दिक पांड्या खुद भी कोई बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे हैं। देखना होगा कि जब टीम इंडिया के लिए हार्दिक खेलेंगे तो कैसा प्रदर्शन करते हैं।

यह भी पढ़ें 

IND vs AFG: भारतीय टीम में एक और खिलाड़ी की अचानक एंट्री, क्या मिल सकता है डेब्यू का मौका

IND vs AFG Test: किस चैनल पर देख पाएंगे भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच LIVE, कहीं गलती मत कीजिएगा

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here