Home खेल IND W vs ENG W Live Streaming: सीरीज जीतने के इरादे से...

IND W vs ENG W Live Streaming: सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देख पाएंगे लाइव

17
0

[ad_1]

IND W vs ENG W Live Streaming: महिला टी20 वर्ल्ड कप 12 जून से इंग्लैंड में शुरू होने जा रहा है। इस बड़े टूर्नामेंट की तैयारी के लिए भारतीय महिला टीम इस समय इंग्लैंड के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज में अब तक दोनों टीमें 1-1 मैच जीतकर बराबरी पर हैं। अब जो भी टीम अगला मैच जीतेगी, सीरीज उसी के नाम होगी। दोनों टीमों के लिए वर्ल्ड कप से पहले अपनी तैयारियों को परखने का यह एक बेहतरीन मौका है। अगर आप भारत में रहते हैं और इस रोमांचक आखिरी मुकाबले को देखना चाहते हैं, तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप इसे कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

कितने बजे शुरू होगा तीसरा टी20 मैच?

भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीसरा और आखिरी टी20 मैच 2 जून को कूपर एसोसिएट्स काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक रात 11:00 बजे शुरू होगा, जबकि मैच का टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी रात 10:30 बजे होगा। दूसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू हुआ था, लेकिन तीसरे टी20 मैच के लिए टाइम में बदलाव किया गया है।

कब और कहां देख पाएंगे इस मैच को लाइव?

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले इस टी20 मैच को आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 चैनलों पर हिंदी कमेंट्री के साथ देख सकते हैं। अगर आप इस मैच को अपने मोबाइल फोन या कंप्यूटर पर देखना चाहते हैं, तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (Sony LIV) ऐप और उसकी वेबसाइट पर की जाएगी। इसके लिए आपके फोन में सोनी लिव ऐप होना चाहिए।

टीम इंडिया ने जीता था पहला मैच

टी20 सीरीज की बात करें तो पहला मैच चेम्सफोर्ड के काउंटी ग्राउंड में खेला गया था। इस मैच को टीम इंडिया ने 38 रनों से अपने नाम किया था। पहले टी20 में टीम इंडिया की रेगुलर कप्तान हरमनप्रीत कौर को आराम दिया गया था। उनकी गैरमौजूदगी में स्मृति मंधाना ने कप्तानी की थी। वहीं दूसरे टी20 में इंग्लैंड ने शानदार वापसी की और 26 रनों से जीत दर्ज करते हुए सीरीज को बराबर कर दिया। अब तीसरे टी20 मैच में दोनों टीमों का प्रदर्शन कैसा रहता है ये देखने वाली बात होगी।

IND W vs ENG मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

इंग्लैंड: सोफिया डंकले, एलिस कैप्सी, माइया बूचियर, हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, एमी जोन्स (विकेटकीपर), डेनियल गिब्सन, चार्लोट डीन (कप्तान), सोफी एक्लेस्टोन, इस्सी वोंग, लिन्से स्मिथ, डैनी व्याट-हॉज, लॉरेन बेल, लॉरेन फिलर, टिली कोर्टीन-कोलमैन

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, राधा यादव, यास्तिका भाटिया, भारती फुलमाली, नंदिनी शर्मा

यह भी पढ़ें

खराब रोशनी की वजह से अब नहीं रुकेगा मैच! ICC के एक नए नियम से बढ़ जाएगा टेस्ट क्रिकेट का रोमांच

IPL चैंपियन बनने के बाद RCB के प्लेयर पर गिरी गाज, BCCI ने सुनाई कड़ी सजा

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here