Home खेल टीम इंडिया अब कब मैदान में उतरेगी, ये रहा जून महीने का...

टीम इंडिया अब कब मैदान में उतरेगी, ये रहा जून महीने का पूरा शेड्यूल

19
0

[ad_1]

टीम इंडिया अब फिर से मैदान में उतरने के लिए तैयार है। आईपीएल का समापन हो गया है। करीब दो महीने तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। अब जल्द ही भारतीय क्रिकेट टीम मैदान पर नजर आएगी। जून का पूरा महीने टीम के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। लगातार मुकाबले होंगे। खास बात ये है कि इसमें टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल तीनों फॉर्मेट खेले जाएंगे। 

भारत और अफगानिस्तान के बीच छह जून से खेला जाएगा टेस्ट मैच

भारतीय क्रिकेट टीम जून में सबसे पहले अफगानिस्तान से भिड़ती हुई नजर आएगी। पहले एक टेस्ट मैच होगा और इसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए बीसीसीआई की ओर से टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। टेस्ट मैच का आगाज 6 जून से होने जा रहा है, जो न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जाएगा। हालांकि ये मुकाबला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत नहीं होगा। लेकिन इसकी अहमियत काफी होने वाली है। इस मैच में शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी संभालते हुए नजर आएंगे। 

13 जून से शुरू होगा भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज

टेस्ट मैच के बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसका आगाज 13 जून से होगा। पहला मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 17 जून को होगा, जो कि लखनऊ में खेला जाना तय हुआ है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 20 जून को खेला जाएगा, ​जो चेन्नई में होना है। इसमें भी कप्तानी शुभमन गिल के ही पास होगी। खास बात ये है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा भी इस सीरीज का हिस्सा होंगे, जो लंबे समय बाद किसी इंटरनेशन मैच में खेलते हुए दिखाई देंगे। 

जून के आखिर में टीम इंडिया करेगी आयरलैंड का दौरा

इसके बाद भारतीय टीम आयलैंड के दौरे पर जाएगी। जहां दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाने हैं। इस सीरीज का पहला मैच 26 जून को होना है। दूसरा मुकाबला 28 जून को होगा। इस तरह से पूरे जून भर भारतीय टीम लगातार मैच खेलती हुई नजर आएगी। हालांकि टी20 सीरीज के लिए अभी भारतीय टीम का ऐलान नहीं किया गया है। देखना होगा कि इसमें सूर्यकुमार यादव ही टीम की कमान संभालते हैं या फिर कोई बदलाव किया जाता है। 

यह भी पढ़ें 

IPL 2026 PRIZE MONEY: आईपीएल का खिताब जीतते ही आरसीबी मालामाल, गुजरात टाइटंस को मिले कितने करोड़

ऑरेंज कैप पर वैभव सूर्यवंशी का कब्जा, कितने पीछे रह गए शुभमन गिल और साई सुदर्शन

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here