Home वायरल Gym में वार्म-अप करते-करते ही सो गया शख्स, करीब 7 घंटे के...

Gym में वार्म-अप करते-करते ही सो गया शख्स, करीब 7 घंटे के बाद खुली नींद, Video हुआ वायरल

16
0

[ad_1]

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो अपने यूजर्स को हर दिन हैरान करता है। सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा कंटेंट नजर आ ही जाता है जिससे यूजर्स हैरान हो जाते हैं क्योंकि वीडियो में दिखने वाला नजारा उनकी सोच से काफी दूर का होता है। आप भी तो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन कोई न कोई एक वीडियो ऐसा आता ही होगा जो आपके लिए भी काफी हैरान करने वाला होता होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे चीन के एक जिम का बताया जा रहा है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा जिम में पहुंचा है और वो वार्मृ-अप कर रहा है। वो फोम रोलर से वार्म-अप कर रहा है। इसी दौरान उसे नींद आ जाती है और वहीं पर सो जाता है और आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि वो जिम में कितने देर सोया। आपको बता दें कि वो आदमी जिम में 10-15 मिनट नहीं बल्कि करीब 7 घंटे तक सोया। वो आराम से नींद पूरी करके ही उठा। वीडियो में नजर आता है कि उसके सोने के बाद एक शख्स उसके शरीर पर एक मैट, रजाई या कंबल की जगह, डाल देता है। आपको यह भी बता दें कि इस दौरान उसे किसी ने परेशान नहीं किया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, ‘चीन में एक व्यक्ति वार्म-अप के दौरान जिम के फर्श पर ही सो गया और 7 घंटे तक बिना किसी रुकावट के सोता रहा। स्टाफ़ और सदस्यों ने बस उसके ऊपर एक मैट डाल दिया, जैसे कोई कंबल ओढ़ा दिया हो।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इसलिए मैं जिम में सोना पसंद नहीं करता हूं, एक मैट मेरी रजाई की जगह नहीं ले सकता है। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसा जिम मैं भी ज्वाइन करना चाहता हूं, प्रीमियम लेवल की सर्विस है। तीसरे यूजर ने लिखा- इसने सिर्फ अपने sleeping muscles को ट्रेन करने के लिए जिम का मेंबरशिप लिया है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Peak Male Content: एक नया Video हुआ वायरल, देखते ही लोगों ने भी किया कमेंट

ऐसे लोगों के साथ अंत में कुछ ऐसा ही होता है, Video देख आपको भी हंसी आएगी



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here