Home वायरल Peak Male Content: एक नया Video हुआ वायरल, देखते ही लोगों ने...

Peak Male Content: एक नया Video हुआ वायरल, देखते ही लोगों ने भी किया कमेंट

14
0

[ad_1]

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन लोग तरह-तरह के खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और उसमें से जो वीडियो सबसे ज्यादा अनोखा हो या पहली बार दिखा हो या फिर नॉर्मल होने के बाद भी लोगों का ध्यान खींच ले तो वो वायरल हो जाता है। आपने भी अपनी फीड पर न जानें कितने सारे वायरल कंटेंट और रील देखे ही होंगे। आप अगर डेली एक्टिव रहते हैं तो फिर जानते होंगे कि सोशल मीडिया पर ‘Peak Male Content’ भी देखने को मिलता है। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा एक इमारत की छत पर है। वो इमारत 8-9 फ्लोर का मालूम होता है। अब वीडियो में दिखता है कि वो एक बैलून को हवा में उछालता है जो अब सीधे नीचे गिरेगा। इसमें पीक मेल कंटेंट यह है कि अब उस गुब्बारे के नीचे गिरने से पहले खुद नीचे पहुंचना होगा और उस गुब्बारे को हवा में पकड़ना होगा। वीडियो में जो बंदा उस गुब्बारे को नीचे गिराता है, वो तुरंत नीचे उतरकर उसे पकड़ भी लेता है। अब इस वीडियो को पोस्ट करते हुए इसे फैट कम करने का तरीका बताया है। ऐसा इसलिए बोला है कि अगर आप रोज 8-9 फ्लोर से नीचे सीढ़ियों से उतरेंगे तो शायद फैट कम हो ही जाए।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने क्या-क्या कमेंट किया?

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘2 मिनट फैट लॉस कार्डियो सर्किट, 30 दिन में पक्का फैट लॉस होगा।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इसका उल्टा करो और 15 दिन में फैट खत्म हो जाएगा। दूसरे यूजर ने लिखा- फैट के साथ आदमी भी खत्म हो जाएगा भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- ऊपर चढ़ने में ज्यादा फायदा होगा। एक और यूजर ने लिखा- ये देखकर ही मेरे पैर में मोच आ गया।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस आदमी के अंदर गजब का टैलेंट है, ऐसा कुछ आपने पहले नहीं देखा होगा, देखें Video

इस दरवाजे के खुलते ही दिखा हैरान करने वाला नजारा, Video देख लोगों ने भी किए खूब कमेंट



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here