Home वायरल Indian woman shares video, aaj ka viral video : भारतीय महिला ने...

Indian woman shares video, aaj ka viral video : भारतीय महिला ने सिंगापुर में रात 1 बजे का शेयर किया वीडियो

16
0

[ad_1]

Viral Video : सिंगापुर की अनुशासन और नागरिक भावना को लेकर भारतीयों की तारीफ का सिलसिला जारी है। इस बार इंस्टाग्राम यूजर कृतिका जैन ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रात के 1 बजे नोवेना इलाके की खाली सड़क पर एक पैदल यात्री ट्रैफिक लाइट के लाल सिग्नल पर खड़ा इंतजार कर रहा है। कोई गाड़ी नहीं, सड़क सुनसान, फिर भी वह हरी बत्ती आने तक नहीं हिला। क्रितिका ने इस छोटी-सी घटना को देखकर सिंगापुर की सिविक सेंस की प्रशंसा की।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @theroamingtoes नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के ओवरले टेक्स्ट में लिखा कि, ‘सिंगापुर में रात के 1 बजे किसी आम व्यक्ति को पैदल यात्री सिग्नल के हरे होने का इंतजार करते हुए देखना यह दर्शाता है कि कैसे छोटी-छोटी आदतें एक देश को आकार देती हैं।’ उन्होंने कहा कि यह आदत, अनुशासन या सोच का नतीजा है, लेकिन छोटी-छोटी बातें ही एक देश को बेहतर बनाती हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सड़क पर कोई वाहन नहीं था, फिर भी व्यक्ति नियम का पालन कर रहा था। यह दृश्य भारतीय महिला को इतना प्रभावित किया कि उन्होंने इसे अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर किया।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो ने ऑनलाइन तेजी से ध्यान आकर्षित किया और कई यूजर्स ने सिविक सेंस और सार्वजनिक व्यवहार पर अपने विचार साझा किए। एक यूजर ने लिखा कि, ‘सिंगापुर में हर कोई हमेशा व्यस्त रहता है और फिर भी नियमों का पालन करता है।’ दूसरे यूजर ने लिखा कि, ‘सिंगापुर सबसे अनुशासित समाज है।’ तीसरे यूजर ने लिखा कि, ‘मुझे सिंगापुर की कार्यकुशलता बहुत पसंद है।’ 


डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –

वंदे भारत से कितनी अलग है हाइड्रोजन ट्रेन ? स्पीड, लागत या डिजाइन कौन सी चीज है सबसे बेस्ट  

IPL 2026 Final : साईं सुदर्शन के बैट ड्रॉप मोमेंट पर बन रहे मजेदार मीम्स, यूजर्स ने कुछ इस तरह लिए मजे

 

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here