Home बिहार राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड का बंगला खाली करने लिए 15...

राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड का बंगला खाली करने लिए 15 दिन की मोहलत, मंत्री नंदकिशोर बोले- दलित होने के चलते खाली नहीं कर रहीं घर

22
0

[ad_1]

पटनाः बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए सरकार ने 15 दिन की मोहलत दी है। भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को 15 दिन के अंदर घर खाली करने को कहा है। दरअसल यह बंगला मत्स्य पालन मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित किया गया है। राबड़ी को नया बंगला  39, हार्डिंग रोड पर आवंटित किया गया है। 

दिल्ली से पटना लौटने के बाद राबड़ी देवी ने शनिवार को कहा कि वह 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली नहीं करेंगी। उन्होंने कहा है कि वह अपनी मर्ज़ी से यह घर खाली नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार जितना भी फोर्स बुलाना चाहे, बुला ले। लेकिन वह आवास खाली नहीं करेंगी।

मंत्री ने लगाया भेदभाव का आरोप


 

वहीं,  डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंदकिशोर राम ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया है। शनिवार को रामनगर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री ने कहा कि मंत्री बनने के बाद उन्हें लंबे समय तक पटना में कोई सरकारी आवास आवंटित नहीं किया गया था। इसके बाद सरकार द्वारा नियमानुसार उन्हें पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले का आवंटन किया गया, जिसमें वर्तमान में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी रह रही हैं।

मंत्री नंदकिशोर राम ने आरोप लगाया कि सरकारी आवंटन आदेश जारी होने के बावजूद अब तक आवास खाली नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि वह दलित समाज से आते हैं और संभवतः इसी कारण उन्हें आवंटित सरकारी बंगला खाली नहीं किया जा रहा है। मंत्री के इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर आवास आवंटन को लेकर बहस तेज हो गई है।

साल 2006 से राबड़ी देवी 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले में रह रही हैं

राबड़ी देवी 2006 से इस आवास में रह रही हैं। हालांकि, बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को कुछ समय पहले 39, हार्डिंग रोड स्थित आवास आवंटित किया गया था, लेकिन उन्होंने अपना मौजूदा आवास खाली करने से इनकार कर दिया। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा था कि चूंकि इस मौजूदा घर में लिफ्ट की सुविधा है, इसलिए यह उनके पति और लालू प्रसाद यादव के लिए ज़्यादा सुविधाजनक है, जिनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता।

(बगहा से अमित कुमार के इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ेंः राबड़ी देवी को खाली करना होगा 10 सर्कुलर रोड आवास, सरकार ने फिर थमाया नोटिस; जानिए अब कहां होगा नया ठिकाना

बिहार में शनिवार को आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग की ये एडवाइजरी आपके बहुत काम आएगी

 

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here