Home खेल IND vs AFG: टेस्ट में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की...

IND vs AFG: टेस्ट में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, साई सुदर्शन vs देवदत्त पडिक्कल के बीच नंबर-3 की जंग

24
0

[ad_1]

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला टेस्ट मैच अब करीब है। 6 जून से न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में मुकाबला शुरू हो जाएगा। बीसीसीआई ने जिन प्लेयर्स को इस सीरीज के लिए मौका दिया है, वे वेन्यू पर पहुंच चुके हैं और अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। बीसीसीआई ने इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस बीच सवाल ये है कि अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है। साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल के बीच नंबर तीन की जंग है, इस बार बाजी कौन मारेगा, ये भी देखना होगा। 

यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल करेंगे पारी का आगाज

टीम इंडिया के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में ओपनिंग जोड़ी तो करीब करीब तय है। यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल पारी का आगाज करते हुए नजर आ सकते हैं। इस बार तो राहुल को उपकप्तानी की भी जिम्मेदारी मिली है। अब मामला नंबर तीन पर फंसा है। पिछले कुछ साल में टीम ने यहां कई खिलाड़ियों को मौका दिया, उन्हें आजमाया, लेकिन अभी तक तलाश पूरी नहीं हो पाई है। इस बार टीम में तीसरे नंबर के लिए दो दावेदार हैं। देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन यहां पर अपनी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। लेकिन माना जा रहा है कि साई सुदर्शन बाजी मार ले जाएंगे। इसका पहला तो कारण यही है कि अभी हाल ही में जो आईपीएल खत्म हुआ है, उसमें साई सुदर्शन ने अच्छा खेल दिखाया है। वे फॉर्म में नजर आ रहे हैं। ये बात और है कि जब भी साई को मौका दिया गया तो वे उसे भुना नहीं सके। 

कप्तान नंबर चार पर आएंगे, ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल का खेलना भी पक्का

कप्तान शुभमन गिल का नंबर चार आना तय है। टीम की कमान संभालने के बाद वे इसी नंबर पर खेल रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे हैं। इसके बाद ऋषभ पंत को मौका दिया जा सकता है। ध्रुव जुरेल भी टीम में हैं, लेकिन हो सकता है कि जुरेल एक बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे, कीपिंग की जिम्मेदारी पंत ही निभाएंगे। नितीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर एक ऑलराउंडर के तौर पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं। लेकिन अब अगर गेंदबाजी की बात की जाए तो यहां मामला फंसा हुआ सा नजर आता है। 

जसप्रीत बुमराह को आराम, हर्षित राणा और आकाशदीप नहीं हैं फिट

जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है। हर्षित राणा और आकाश दीप अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं, इसलिए वे भी नहीं खेल रहे हैं। टीम में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के तौर पर दो अनुभवी तेज गेंदबाज हैं। लेकिन सिराज भी पूरी तरह से​ फिट नहीं हैं। ऐसे में उनका खेलना भी ​संदिग्ध है। बीसीसीआई ने मंगलवार को ही ऐलान किया था कि जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब नबी को नेट बॉलर के तौर पर शामिल किया गया है। उम्मीद है कि अगर सिराज नहीं खेले तो नबी को मौका दिया जा सकता है। हर्ष दुबे और गुरनूर बरार भी टीम में शामिल किए गए हैं, लेकिन उम्मीद है कि इनमें से किसी एक को डेब्यू का मौका दिया जा सकता है। कुलदीप यादव विशुद्ध स्पिनर के तौर पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं। 

टेस्ट के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

Image Source : INDIA TVTeam India’s squad for the Test

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार। 

टीम इंडिया की तैयारी का वीडियो क्लिक कर देखें

यह भी पढ़ें 

सात साल बाद टीम इंडिया खेलेगी लगातार 5 वनडे मुकाबले, न्यूजीलैंड के खिलाफ होगी सीरीज

IND vs NZ: भारत- न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज का ऐलान, सामने आया पूरा शेड्यूल

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here