Home वायरल Delhi Chennai Comparison, How Chennai is Better Than Delhi : शख्स ने...

Delhi Chennai Comparison, How Chennai is Better Than Delhi : शख्स ने दिल्ली और चेन्नई के बीच बताए अंतर

23
0

[ad_1]

भारतीय शहरों की तुलना अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती है। कभी दिल्ली-मुंबई तो नॉर्थ-साउथ को लेकर यूजर्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चर्चा करते दिखते हैं। इस बार भी एक ऐसी ही पोस्ट चर्चा में आई है। दरअसल, चेन्नई की अपनी पहली यात्रा पर एक शख्स ने दिल्ली की तुलना में कई अंतर पाए। इनमें लोगों की लाइफस्टाइल से लेकर भीड़ को मैनेज करने के तरीके तक सब कुछ शामिल था। उन्होंने अपने अनुभव ऑनलाइन शेयर किए और बताया कि उनके शुरुआती कुछ घंटे आश्चर्यजनक रूप से व्यवस्थित थे। 

एक्स पर शेयर की पोस्ट 

इस पोस्ट को एक्स पर @avijeet_writes नामक हैंडल से शेयर किया गया है। उन्होंने लिखा, ‘अभी-अभी चेन्नई पहुंचा हूं और मुझे कहना पड़ेगा कि यहां का माहौल दिल्ली से बिल्कुल अलग है। मैं अपने 27 साल के जीवन में पहली बार दक्षिण भारत आ रहा हूं। मुंबई से नीचे कभी नहीं गया। इसलिए मेरे लिए हर अनुभव नया होगा: अच्छा, बुरा, और बदसूरत।’ शहर के बारे में अपनी पहली धारणा बताते हुए उन्होंने लिखा, ‘मेरी पहली टिप्पणी यह ​​है कि यहां के लोग अव्यवस्थित नहीं हैं।’ उन्होंने कहा कि, ‘भले ही इतनी भीड़ है, फिर भी सभी लोग शांत हैं, एक ही लेन में धीरे-धीरे चल रहे हैं और एक-दूसरे को पार करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन के अंदर और बाहर की स्वच्छता भोपाल की तुलना में कहीं बेहतर है, जहां मैं कल सुबह गया था।’ 

टैक्सी ड्राइवरों के साथ का अनुभव भी शेयर किया 

उन्होंने स्टेशन के पास टैक्सी चालकों के साथ अपने अनुभव भी साझा किए और बताया कि वे निर्धारित वेटिंग नियमों का पालन करते थे। उन्होंने आगे कहा, ‘उन्होंने एक बार पूछा, आपने मना कर दिया, और वे बिना बहस या बातचीत किए चले गए।’ अपने शुरुआती कुछ घंटों को काफी व्यवस्थित बताते हुए अविजीत ने कहा कि चेन्नई का उनका प्रारंभिक अनुभव उनकी अपेक्षा से अलग रहा।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी और चेन्नई के बारे में अपने विचार साझा किए। एक यूजर्स ने लिखा, ‘बिल्कुल सही, चेन्नई ने मुझे पहली बार देखकर सचमुच आश्चर्यचकित कर दिया। बढ़िया खाना, बेहतरीन बुनियादी ढांचा। भारत के कई अन्य मेट्रो सिस्टमों की तुलना में उनका मेट्रो सिस्टम अधिक व्यवस्थित और अनुशासित है।’

दूसरे यूजर ने लिखा कि, ‘मानवीय, सामाजिक, नागरिक और मनोवैज्ञानिक विशेषताओं के मामले में उत्तर और दक्षिण एक दूसरे से बिलकुल अलग हैं। दक्षिण एक स्वच्छ, शांत नखलिस्तान जैसा लगता है।’ 

कई यूजर्स ने अविजीत को चेन्नई के खाने-पीने की जगहों को भी एक्सप्लोर करने का सुझाव दिया। एक व्यक्ति ने लिखा, ‘मुरुक्कू, टैपिओका चिप्स, रोज़ कुकीज़ और कई अन्य स्वादिष्ट स्नैक्स ज़रूर ट्राई करें। साथ ही वेज कोरमा परोटा, इडियप्पम, अप्पम और कोथु परोटा भी ज़रूर चखें। ये बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं।’

एक और यूजर ने लिखा कि, ‘भारत के वास्तविक विकसित हिस्से में आपका स्वागत है। आशा है आपका प्रवास सुखद रहेगा। साथ ही, हमारे व्यंजनों का भी स्वाद चखें। मुझे यकीन है कि आपको वे भी पसंद आएंगे।’

एक और यूजर ने उपनगरीय रेलवे स्टेशनों पर लगे स्टॉलों से बादाम का दूध चखने का सुझाव देते हुए कहा, ‘भाई, तुम्हें यह जरूर पसंद आएगा।’ 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –


‘मुंबई में किराया दे पाना ही एक सपना है’ शख्स ने शेयर की बड़े शहरों की रिएलिटी, Video पर आए ऐसे रिएक्शन

गुरुग्राम में ₹27 हजार में गुजारा कैसे करें? इस महिला से सीखें पैसे बचाने की ​टेक्निक; वायरल हो रहा Video  

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here