Home वायरल कंटेंट के नाम पर लोग ये क्या कर रहे हैं, Video में...

कंटेंट के नाम पर लोग ये क्या कर रहे हैं, Video में नजर आएगी शख्स की बेवकूफी

23
0

[ad_1]

आज के दौर में लगभग हर कोई सोशल मीडिया पर है और वहां मौजूद आधा से ज्यादा लोग रील बनाकर पोस्ट करते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने नोटिस किया होगा कि हर दिन खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं। सोशल मीडिया पर स्क्रोल करते-करते फोन की बैट्री और इंटरनेट का डेली पैक खत्म हो जाता है लेकिन कंटेंट खत्म नहीं होता है। इन्हीं सब कंटेंट के बीच में कुछ ऐसे वीडियो भी दिखते हैं जो लोगों का दिमाग खराब कर देते हैं क्योंकि उसमें लोगों की बेवकूफी नजर आती है। अभी भी एक ऐसी ही बेवकूफी का वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

शख्स ने ऐसा क्या कर दिया?

जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी अपने घर के बाहर है और जमीन पर रखी एक ईंट उठाता है। इसके बाद वो उस ईंट को सामने खड़ी थार के पिछले वाले दरवाजे के शीशे पर दे मारता है और शीशी चकनाचूर हो जाता है। वहीं पास में कुछ महिलाएं यह सब देखकर खुश हो जाती हैं और कुछ ताली भी बजाती दिखती हैं। शख्स भी ऐसे एक्ट करता है जैसे उसने कोई महारत हासिल कर लिया है या फिर इतिहास रच दिया हो। वायरल होने और कंटेंट बनाने के चक्कर में लोग पता नहीं क्यों ऐसी हरकतें करते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RebelliousPari8 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इनको इस चीज के पैसे मिलते हैं इसलिए यह करते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- इसका दिमाग पहले से ही हिला हुआ था, ऐसे ही वीडियो बनाता है। तीसरे यूजर ने लिखा- लेकिन कार का शीशा क्यों तोड़ा।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मथुरा में 90 साल की सास को सिर पर बैठाकर बहू करवा रही बृज की चौरासी कोस की परिक्रमा, देखें VIDEO

आम की लालच करना यात्री को पड़ गया भारी, अब जिंदगी भर नहीं भूलेगा यह घटना, देखें Video



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here