Home खेल सूर्यकुमार यादव का शानदार रहा है बतौर कप्तान T20I में रिकॉर्ड, 52...

सूर्यकुमार यादव का शानदार रहा है बतौर कप्तान T20I में रिकॉर्ड, 52 में से 42 मैचों में टीम इंडिया को मिली जीत

20
0

[ad_1]

भारतीय टी20 टीम में आने वाले कुछ दिनों में कई बड़े बदलाव दिखना तय माना जा रहा है, जिसको लेकर बीसीसीआई ने अपना मन बना लिया है। टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद अब अपनी अगली सीरीज इस फॉर्मेट में जून महीने के आखिरी में आयरलैंड के दौरे पर 2 मैचों की खेलनी है, जिसको लेकर अभी स्क्वाड का ऐलान किया जाना बाकी है। टीम इंडिया के मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की जगह पर जहां टी20 इंटरनेशनल में नए कप्तान का भी ऐलान किया जाना तय माना जा रहा है, वहीं सूर्या को अपनी जगह से भी हाथ धोना पड़ सकता है। इसकी बड़ी वजह उनका बल्ले से बेहद खराब प्रदर्शन माना जा रहा है। वहीं सूर्यकुमार यादव का कप्तान के तौर पर रिकॉर्ड काफी शानदार देखने को मिलता है, जिसमें 52 मैचों में टीम इंडिया ने खेलते हुए 42 मुकाबलों में जीत हासिल की है।

सूर्या की कप्तानी में नहीं गंवाई एक भी सीरीज

टी20 इंटरनेशनल में सूर्यकुमार यादव को भारतीय टीम का नियमित कप्तान साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद बनाया गया था, जब रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। उससे पहले सूर्या ने रोहित की अनुपस्थिति में 7 टी20 इंटरनेशनल मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी को संभाला है। सूर्यकुमार यादव का बतौर कप्तान रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें जो सबसे बड़ी बात रही है वह ये कि टीम इंडिया ने एक भी सीरीज उनके नेतृत्व में नहीं गंवाई। सूर्या की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल में कुल 52 मुकाबलों में खेलते हुए 42 मैचों में जीत दर्ज की जबकि सिर्फ 8 मैचों में हार का सामना किया और 2 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकल सका। भारतीय टीम ने इस दौरान कुल 9 द्विपक्षीय सीरीज खेली और सभी में जीत हासिल की। इसके अलावा एशिया कप 2026 में जहां टीम इंडिया ने बिना कोई मैच गंवाए ट्रॉफी अपने नाम की, तो वहीं इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप में भी ट्रॉफी जीतने के सफर में सिर्फ एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

कप्तान के रूप में बतौर बल्लेबाज ऐसा रहा है सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव का टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 52 मैचों में खेलते हुए 49 पारियों में बल्लेबाजी की है। इस दौरान सूर्या के बल्ले से 28.65 के औसत से 1232 रन जहां देखने को मिले हैं तो वहीं उनका स्ट्राइक रेट 154.96 का रहा है। सूर्यकुमार यादव के बल्ले से बतौर कप्तान टी20 इंटरनेशनल में एक शतकीय और 8 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। वहीं वह चार बार डक पर भी पवेलियन लौटे हैं। बतौर कप्तान टी20 इंटरनेशनल में सूर्यकुमार यादव का सर्वाधिक स्कोर देखा जाए तो वह 100 रनों की पारी रही है जो उन्होंने 14 दिसंबर 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग के मैदान पर खेले गए मुकाबले में खेली थी।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी के नाम का असर वनडे ट्राई सीरीज पर भी दिखा, सभी मैचों का किया जाएगा लाइव टेलीकास्ट

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी जाना लगभग तय, टी20 में टीम इंडिया के अगले कप्तान बनने के रेस में श्रेयस अय्यर सबसे आगे

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here