Home मनोरंजन Anupama Written Update: क्या अनुज की वजह से पूरा होगा अनुपमा का...

Anupama Written Update: क्या अनुज की वजह से पूरा होगा अनुपमा का सपना? ये शख्स बनेगा सबसे बड़ा सहारा

23
0

[ad_1]

Anupama Written Update: सीरियल ‘अनुपमा’ के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु की नजर उस घर पर पड़ती है जिसे वह खरीदना चाहती है. घर को देखकर वह भावुक हो जाती है और कल्पना करने लगती है कि एक दिन यह घर उसका होगा. ब्रोकर अनुपमा को घर के अंदर देखने के लिए कहता है. वह घर के अंदर जाती है. घर के हर कोने को देखकर वह खुद को वहां बसते हुए महसूस करती है. ब्रोकर बताता है कि घर के मालिक ने कीमत भी कम कर दी है. अनुपमा उसे भरोसा दिलाती है कि वह जल्द ही यह घर खरीद लेगी.

प्रेम-राही और शाह परिवार में बढ़ा तनाव

ब्रोकर अनुपमा से टोकन राशि जमा करने की बात करता है. अनुपमा भगवान से प्रार्थना करती है कि इस बार उसका सपना जरूर पूरा हो. वह मानती है कि इस बड़ी दुनिया में उसका भी एक छोटा सा आशियाना होना चाहिए. दूसरी ओर प्रेम से राही, प्रेरणा और अंश की शादी में शामिल होने की इच्छा जताती है. प्रेम उसे जाने की अनुमति देता है, लेकिन राही कहती है कि वह अपने पति के बिना मायके नहीं जाएगी. उधर कैफे में पाखी और परितोष, बंकू को परेशान करते हैं. इस दौरान दिग्विजय बंकू का साथ देता है.

अनुपमा ने लिया बड़ा फैसला

अनुपमा, दिग्विजय को घर देखने का अपना अनुभव बताती है. दिग्विजय उसे भरोसा दिलाता है कि भगवान उसकी मदद जरूर करेंगे. वह मन ही मन फैसला करता है कि जैसे कभी अनुज ने सवी की मदद की थी, वैसे ही अब वह अनुपमा का हर कदम पर साथ देगा. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, लीला और हसमुख के साथ कोठारी परिवार के घर जाती है ताकि उन्हें अंश की शादी का न्योता दे सके. प्रेम, दिग्विजय से पहले माफी मांगने के लिए कहता है. अनुपमा कहती है कि दिग्विजय माफी नहीं मांगेगा.

यह भी पढ़ें- आखिर Orry की कमाई का राज क्या है? पहली बार खुलकर बताया कमाई का तरीका, सुनकर रह जाएंगे हैरान

The post Anupama Written Update: क्या अनुज की वजह से पूरा होगा अनुपमा का सपना? ये शख्स बनेगा सबसे बड़ा सहारा appeared first on Prabhat Khabar.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here