Home खेल WI vs SL: पहला वनडे कब-कहां और कैसे देखें भारत में लाइव?...

WI vs SL: पहला वनडे कब-कहां और कैसे देखें भारत में लाइव? Live streaming से जुड़ी सभी डिटेल्स

19
0

[ad_1]

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में हिस्सा लेने वाली कुछ टीमों के नाम जहां तय हैं तो कुछ की स्थिति पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है, जिसमें एक नाम वेस्टइंडीज की टीम का भी शामिल है। विंडीज टीम अभी आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में 10वें नंबर पर है, ऐसे में उसे सीधे अपनी जगह पक्की करने के लिए रैंकिंग में सुधार करना होगा। वेस्टइंडीज इसी टारगेट को ध्यान में रखते हुए अपने घर पर तीन जून से श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है, जिसका पहला मुकाबला जमैका के सबीना पार्क में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज की टीम 6 महीनों के लंबे अंतराल के बाद वनडे सीरीज खेलने वाली है। ऐसे में भारतीय फैंस इस सीरीज का सीधा प्रसारण कब-कहां और कैसे देख पाएंगे इसको लेकर हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं।

वनडे सीरीज के मुकाबले भारत में इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएंगे लाइव

वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच में खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार जहां रात 8 बजे से शुरू होगा तो वहीं टॉस शाम 7:30 पर होगा। इसके अलावा अगले 2 वनडे मैच डे-नाइट खेले जाएंगे, जिसमें उनकी शुरुआत भारतीय समयानुसार देर रात एक बजे से होगी। भारत में इन मैचों का टीवी पर किसी भी चैनल पर सीधा प्रसारण नहीं किया जाएगा, तो वहीं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को लेकर बात की जाए तो वह फैनकोड ऐप पर इस वनडे सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। इसमें फैंस अपने मोबाइल पर जहां लॉगिन कर मुकाबले का सीधा प्रसारण देख सकते हैं तो वहीं स्मार्ट टीवी पर फैनकोड की ऐप पर लॉगिन कर उसपर भी देख सकते हैं।

श्रीलंका के लिए भी जरूरी है वर्ल्ड कप के नजरिए से ये वनडे सीरीज

मेजबान वेस्टइंडीज के साथ-साथ श्रीलंका की टीम के लिए भी तीन मैचों की वनडे सीरीज वर्ल्ड कप 2027 के नजरिए से काफी अहम है। अभी श्रीलंकाई टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में छठे नंबर काबिज है, जिसमें वर्ल्ड कप के लिए मेजबान साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के अलावा टॉप-8 रैंक की टीमें सीधे क्वालीफाई कर जाएंगी। श्रीलंकाई टीम के लिए सीधे क्वालिफिकेशन की राह भले ही थोड़ी आसान दिख रही हो लेकिन वह बिल्कुल भी खुद के लिए चीजें कठिन नहीं करना चाहेगी। श्रीलंकाई टीम ने इस सीरीज को लेकर कप्तानी की जिम्मेदारी विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस को सौंपी है। इसके अलावा स्क्वाड में अनुभवी खिलाड़ियों को लेकर बात की जाए तो उसमें वानिंदु हसरंगा का नाम भी शामिल है।

हेड टू हेड में दोनों टीमों का पलड़ा रहा बराबर

वनडे फॉर्मेट में वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें पलड़ा अब तक बराबरी का देखने को मिला है। दोनों टीमों के बीच में कुल 67 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें से 32 मुकाबलों को जहां वेस्टइंडीज की टीम ने अपने नाम किया है तो वहीं 32 मैचों को श्रीलंका की टीम जीतने में कामयाब रही है। इसके अलावा तीन मैच रद्द रहे हैं। वहीं वेस्टइंडीज का घर पर श्रीलंका के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें उन्होंने 14 मैचों में से 8 में जीत हासिल की है जबकि 5 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है, वहीं एक मैच का परिणाम नहीं निकल सका।

ये भी पढ़ें

IND vs AFG: टेस्ट में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, साई सुदर्शन vs देवदत्त पडिक्कल के बीच नंबर-3 की जंग

IND vs NZ: भारत- न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज का ऐलान, सामने आया पूरा शेड्यूल

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here