Home खेल वैभव सूर्यवंशी के नाम का असर वनडे ट्राई सीरीज पर भी दिखा,...

वैभव सूर्यवंशी के नाम का असर वनडे ट्राई सीरीज पर भी दिखा, सभी मैचों का किया जाएगा लाइव टेलीकास्ट

18
0

[ad_1]

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में बल्ले से धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी की फैन फॉलोइंग अब पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में देखने को मिल रही है। आईपीएल 2026 में जिस तरह से 15 साल के वैभव ने कई दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी की है उसकी चर्चा हर तरफ देखने को मिली। वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन को देखते हुए उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का इंतजार किया जा रहा है। अभी फिलहाल वैभव आईपीएल का सीजन खत्म होने के बाद इंडिया ए टीम के साथ श्रीलंका के दौरे पर जाएंगे, जहां पर 9 जून से वनडे ट्राई सीरीज खेली जानी है, जिसमें वैभव का असर साफतौर पर देखने को मिला है और इस ट्राई सीरीज के सभी मैचों का लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा।

भारत-श्रीलंका के अलावा अफगानिस्तान की टीम भी सीरीज का हिस्सा

श्रीलंका में 9 जून से खेली जाने वाली ए टीमों की वनडे ट्राई सीरीज में मेजबान देश के अलावा भारत और तीसरी टीम अफगानिस्तान की है। इस वनडे ट्राई सीरीज के लिए बीसीसीआई की तरफ से भारतीय-ए टीम के स्क्वाड का ऐलान काफी पहले ही कर दिया गया था, जिसमें कप्तानी की जिम्मेदारी अनुभवी खिलाड़ी तिलक वर्मा संभालते हुए नजर आएंगे। हालांकि इसके बावजूद सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी को लेकर रहने वाली हैं जिन्होंने अब तक लिस्ट-ए क्रिकेट में सिर्फ 8 मुकाबले खेले हैं और उसमें उनके बल्ले से 44.12 के औसत से 353 रन देखने को मिले हैं।

वनडे ट्राई सीरीज में वैभव से धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद

हालांकि वैभव ने जिस तरह से आईपीएल 2026 के सीजन में बल्ले से फॉर्म दिखाया है उसके बाद उनसे इस ट्राई सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए फैंस उनको खेलते हुए देखने का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क की तरफ से सोशल मीडिया पर इस ट्राई सीरीज को लेकर एक पोस्ट शेयर किया गया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि 9 से 21 जून के बीच में खेले जाने वाली इस सीरीज के सभी मैचों का सीधा प्रसारण टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा तो वहीं ऑनलाइन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी।

यहां पर देखिए इस दौरे के लिए भारतीय-ए टीम का स्क्वाड

तिलक वर्मा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय।

दांबुला स्टेडियम में खेले जाएंगे सभी मुकाबले

वनडे ट्राई सीरीज के मुकाबलों को लेकर बात जाए तो यहां पहला मैच भारत और श्रीलंका की ए टीमों के बीच होगा तो वहीं इस सीरीज के सभी मैच दांबुला के स्टेडियम में खेले जाएंगे। फाइनल सहित सभी मैचों की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से होगी जबकि टॉस सुबह 9:30 पर होगा। इस दौरे पर भारतीय ए टीम को वनडे ट्राई खत्म होने के बाद मेजबान श्रीलंका के खिलाफ दो चार दिवसीय मुकाबले भी खेलने हैं, जिसका पहला मैच 25 जून को गाले के स्टेडियम में खेला जाएगा।

वनडे ट्राई सीरीज का यह है पूरा शेड्यूल

ये भी पढ़ें

IND vs NZ: भारत- न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज का ऐलान, सामने आया पूरा शेड्यूल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम वनडे में नहीं बना पाई 200 भी रन, बाबर आजम फिर से रहे फ्लॉप

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here