Home वायरल Son Gifted First Salary to Parents, Aaj Ka Viral Video : बेटे...

Son Gifted First Salary to Parents, Aaj Ka Viral Video : बेटे ने माता-पिता को गिफ्ट की पहली सैलरी

21
0

[ad_1]

Viral Video : IIM से ग्रेजुएट एक छात्र ने सोशल मीडिया यूजर्स ने दिलों को उस वक्त जीत लिया जब उसने फैमिली का एक वीडियो शेयर किया। लड़के ने एमबीए के बाद अपनी पहली सैलरी जब माता—पिता को गिफ्ट की फैमिली काफी इमोशनल हो गई। बताया जा रहा है कि, उन्हें अपने पिता के साथ हुई बातचीत के बाद ये आइडिया आया। उन्होंने कैशलेस व्यवस्था ने पहली सैलरी का चेक नकद में देने की पारंपरिक प्रथा को कैसे खत्म कर दिया है। उस अनमोल स्मृति को फिर से जीवंत करने का निर्णय लेते हुए उन्होंने डिजिटल बैंक ट्रांसफर को दरकिनार करते हुए अपने माता-पिता को अपनी सैलरी कैश में गिफ्ट की। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @ashwajeet.live नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में ​उन्होंने विस्तार से पूरे मामले के बारे में लिखा ​कि, ‘कुछ महीने पहले मैं और मेरे पापा इस बारे में बात कर रहे थे कि उन्होंने अपनी पहली सैलरी अपने माता-पिता को दी थी… और यह भी कि आजकल सब कुछ डिजिटल हो गया है और हम ऐसा नहीं कर सकते। तो मैंने सोचा क्यों न ऐसा ही कुछ करूं, उनकी याद में। क्योंकि आखिर… मैं जो कुछ भी हूं, उन्हीं की वजह से हूं। मुझे पता है कि तकनीकी रूप से यह मेरी पहली सैलरी नहीं है, लेकिन आईआईएम के बाद यह मेरी पहली सैलरी है… तो इसे भी तो गिना जाना चाहिए… है ना??’  

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो पर कई यूजर्स ने फैमिली के अनमोल रिएक्शन पर प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा कि, ‘यह अच्छी बात है कि आपने ट्रांसफर के बजाय नकद भुगतान चुना, पैसे को छूने और महसूस करने का अनुभव हर कोई नहीं समझ सकता।’ दूसरे यूजर ने लिखा कि, ‘एक मां और बेटी होने के नाते, मैं आपकी और आपकी मां की भावनाओं को समझ सकती हूं। भगवान आपका भला करे।’ तीसरे यूजर ने लिखा कि, ‘पैसे के बिना भी आंटी की प्रतिक्रिया वैसी ही होगी… बेटा उनसे मिलने आया है।’ चौथे यूजर ने लिखा कि, ‘हर बेटा इस पल का इंतजार करता है जब उसे पता चलता है कि कमाना आसान नहीं है।’  


डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –

टमाटर सब्जी है या फल, शौक से खाने वाले भी हो जाते हैं कन्फ्यूज; जवाब के पीछे छिपा साइंस समझें

राजधानी एक्सप्रेस के नाम में ‘राजधानी’ का क्या मतलब है ? आखिर क्यों पड़ी इसकी जरूरत, जानिए रोचक तथ्य

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here