Home वायरल Amazing Facts, Election Interesting Facts, Trending GK Quiz : किस देश में...

Amazing Facts, Election Interesting Facts, Trending GK Quiz : किस देश में चुनाव वाले दिन ही रिजल्ट आ जाता है

22
0

[ad_1]

Amazing Facts : दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां की चुनाव प्रक्रिया अन्य देशों की तुलना में काफी अलग है। ऐसे देशों में चुनाव के लिए होने वाले मतदान के कुछ ही घंटों में मतदाताओं को पता चल जाता है कि किसकी जीत हुई है। ऐसे छोटे देश अपनी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए काफी ज्यादा जाने जाते हैं। दरअसल, लोकतंत्र में चुनाव परिणामों की घोषणा की गति देश की स्वस्थ चुनावी प्रणाली को दर्शाती है। आज हम आपको ऐसे ही उन देशों के बारे में बताने वाले हैं जहां मतदान के बाद उसी दिन या शाम तक प्रारंभिक/आधिकारिक नतीजे घोषित हो जाते हैं।

ब्राजील की चुनावी प्रक्रिया बेहद रोचक 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्राजील में 1996 से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग शुरू हुई और 2000 से पूर्ण रूप से लागू है। इसी वजह से, 2010 के राष्ट्रपति चुनाव में 13.5 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के वोटों की गिनती के बाद मात्र 75 मिनट में परिणाम घोषित हो गए थे। सुपीरियर इलेक्टोरल कोर्ट (TSE) के अनुसार मतदान बंद होते ही मशीनों से डेटा केंद्रीय रूप से इकट्ठा होता है और कुछ घंटों में नतीजे आ जाते हैं। यह प्रक्रिया तेज, सुरक्षित और पारदर्शी मानी जाती है। हालांकि, इलेक्ट्रॉनिक मशीन से चुनाव कराने की अपनी कुछ चुनौतियां भी हैं।  

भारत का पड़ोसी देश भूटान 

भारत के पड़ोसी भूटान में EVM (भारतीय मॉडल) का उपयोग होता है। 2024 के संसदीय चुनाव में 9 जनवरी को मतदान हुआ और 10 जनवरी को प्रोविजनल रिजल्ट घोषित कर दिए गए। छोटी आबादी (लगभग 8 लाख) और मात्र 47 सीटों के कारण गिनती बहुत तेज होती है। भूटान के चुनाव आयोग के अनुसार, मतदान समाप्त होते ही गिनती शुरू हो जाती है और उसी दिन या अगले दिन सुबह नतीजे आ जाते हैं।

एस्टोनिया की व्यवस्था जानें 

एस्टोनिया: एस्टोनिया अपने उन्नत और सुरक्षित ऑनलाइन मतदान (ई-वोटिंग) के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। चुनाव से कई दिन पहले ही ऑनलाइन मतदान शुरू हो जाते हैं। मतदान का दिन रविवार होता है। जब रविवार शाम 8 बजे (स्थानीय समयानुसार) मतदान केंद्र बंद हो जाते हैं, तो उसके बाद ही ऑनलाइन और पेपर वोटों की अंतिम गिनती शुरू होती है। अगले दिन (सोमवार) दोपहर तक सभी चुनावी परिणामों का आधिकारिक डेटा Valimised.ee की वेबसाइट अपलोड कर दिए जाते हैं।  

ब्रिटेन की तेज व्यवस्था 

ब्रिटेन में अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों द्वारा मतगणना के परिणामों की घोषणा का इंतजार करना पड़ता है। पहला परिणाम मतदान की रात लगभग 11:30 बजे आने की उम्मीद होती है और बाकी परिणाम सुबह लगभग 3 बजे तक आते हैं। अगले दो घंटों में 650 में से लगभग 440 सीटों के परिणाम घोषित कर दिए जाते हैं। आमतौर पर, अगली सुबह 8 बजे तक सभी सीटों के परिणाम आ जाते हैं। 


डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –

टमाटर सब्जी है या फल, शौक से खाने वाले भी हो जाते हैं कन्फ्यूज; जवाब के पीछे छिपा साइंस समझें

राजधानी एक्सप्रेस के नाम में ‘राजधानी’ का क्या मतलब है ? आखिर क्यों पड़ी इसकी जरूरत, जानिए रोचक तथ्य 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here