Home वायरल SIM Card Interesting Facts, SIM Card Facts, SIM Card, SIM Card Full...

SIM Card Interesting Facts, SIM Card Facts, SIM Card, SIM Card Full Form, Amazing Facts, General Knowledge: सिम कार्ड एक कोने से कटा हुआ क्यों होता है? 99% लोग नहीं जानते होंगे जवाब

24
0

[ad_1]

आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है और लोग फोन के बिना रह भी नहीं सकते हैं। अब किसी भी फोन को चलाने के लिए एक सिर कार्ड की जरूरत तो पड़ती ही है। सिम कार्ड के बिना आप किसी से बात नहीं कर पाएंगे, आप व्हाट्सएप नहीं चला पाएंगे, आप किसी को मैसेज नहीं कर पाएंगे। कुल मिलाकर बात यह है कि एक सिम कार्ड के बिना फोन की वैल्यू कुछ नहीं है और आज हम आपको उसी सिम के बारे में कुछ ऐसा बताएंगे जो आपने देखा तो होगा मगर उसके पीछे का कारण नहीं जानते होंगे और शायद न ही कभी पता करने की कोशिश नहीं की होगी।

सिम कार्ड एक कोने से कटा हुआ क्यों होता है?

आपके फोन में जो सिम कार्ड है, उसे अगर निकालकर देखेंगे तो आप पाएंगे कि वो सिम एक कोने से कटा हुआ होगा मगर सवाल यह है कि सिम कार्ड जो होता है, वो एक कोने से कटा हुआ क्यों होता है? दरअसल इसके पीछे एक कारण होता है। आइए आपको वो कारण बताते हैं। ऐसा बताया जाता है  कि सिम के एक कोने से कटे होने के पीछे का कारण यह है कि फोन में उसे आसानी से लगाया जा सके। सिम के एक कोने में कटे होने के कारण ही यूजर्स को यह समझने में आसानी होती है कि सिम को किस तरफ से स्लॉट में लगाना है। अगर सिम कार्ड एक कोने से कटा हुआ नहीं होगा तो यह समझ में ही नहीं आएगा कि उसे किस तरफ से स्लॉट में लगाना है और यही काम आसान करने के लिए सिम एक कोने से कटा होता है।

SIM का फुल फॉर्म क्या है?

आप जब से फोन यूज कर रहे हैं, तभी से आपके पास सिम कार्ड भी होगा ही। सिम कार्ड का इस्तेमाल हर कोई करता है मगर शायद ही कोई SIM का पूरा नाम जानता होगा और किसी ने पता करने की कोशिश भी की होगी। आइए हम आपको उसका फुल फॉर्म बताते हैं। SIM कार्ड का फुल फॉर्म “सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मॉड्यूल” होता है। यह कार्ड ऑपरेटिंग सिस्टम (COS) को सक्रिय रखने वाला एक इंटीग्रेटेड सर्किट है, जो इंटरनेशनल मोबाइल ग्राहक आइडेंटीफिकेशन (IMSI) नंबर और उससे जुड़ी Key को सिक्योरिटी प्रदान करता है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कंटेंट के नाम पर लोग ये क्या कर रहे हैं, Video में नजर आएगी शख्स की बेवकूफी

आम की लालच करना यात्री को पड़ गया भारी, अब जिंदगी भर नहीं भूलेगा यह घटना, देखें Video



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here