Home खेल Asian Games 2026 Live Updates: अनाहत सिंह से गोल्ड की उम्मीद, एथलेटिक्स...

Asian Games 2026 Live Updates: अनाहत सिंह से गोल्ड की उम्मीद, एथलेटिक्स के इवेंट पर भी रहेंगी नजरें

22
0

[ad_1]

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय दल के लिए 27 सितंबर का दिन काफी अहम रहने वाला है, जिसमें कई अलग-अलग खेलों के इवेंट्स में पदक जीतने की उम्मीद की जा रही है। जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स के 8वें दिन सबसे ज्यादा नजरें स्क्वैश के महिला और पुरुष दोनों के गोल्ड मेडल इवेंट में भारतीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिसमें अनाहत सिंह का मुकाबला मलेशिया की शिवसांगरी सुब्रमण्यम से होगा तो वहीं अभय सिंह मलेशिया के एनग ईन योव का सामना करेंगे। इन दोनों ही मैचों में जीत हासिल करने वाले खिलाड़ी को साल 2028 में होने वाले ओलंपिक का सीधा टिकट मिल जाएगा, जिसमें पहली बार स्क्वैश के इवेंट को शामिल किया गया है। अभी तक भारत के खाते में कुल 30 मेडल जुड़ चुके हैं, जिसमें 4 गोल्ड, 12 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं और भारत मेडल टैली में अब 10वें नंबर पर है।

स्क्वैश में गोल्ड जीतने से पक्का होगा ओलंपिक का टिकट

ओलंपिक 2028 में स्क्वैश के खेल को शामिल किया गया है, जिसमें एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को सीधे क्वालीफाई करने का मौका मिलेगा। ऐसे में अनाहत सिंह और अभय सिंह दोनों के लिए उनके गोल्ड मेडल मैच काफी अहम रहने वाले हैं। अभय सिंह का सामना मलेशिया के एनजी ईन यो से हो रहा है, जिसमें यह गोल्ड मेडल मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से खेला जाएगा। वहीं युवा भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह का सामना गोल्ड मेडल मैच में मलेशिया की शिवसंगरी सुब्रमण्यम से होगा और यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा।

एथलेटिक्स और वेटलिफ्टिंग में भी मेडल की उम्मीद

आज एथलेटिक्स के भी कई मेडल इवेंट होने वाले हैं, तो वहीं वेटलिफ्टिंग के इवेंट में भी भारतीय खिलाड़ी एक्शन में दिखाई देंगे। महिलाओं के 69 किग्रा वर्ग में हरजिंदर कौर मेडल इवेंट में हिस्सा लेंगी। वहीं एथलेटिक्स में महिलाओं की लॉन्ग जंप मेडल इवेंट में शैली सिंह और एंसी सोजन हिस्सा लेंगी। जबकि महिलाओं की 200 मीटर मेडल इवेंट में हरिता भद्रा और उन्नति बोलैंड से पदक की उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा पुरुषों की 200 मीटर मेडल इवेंट में अनिमेष कुजूर कमाल दिखा सकते हैं।

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here