Home मनोरंजन Bigg Boss 20: निरहुआ पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी, नकुल ढुल ने...

Bigg Boss 20: निरहुआ पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी, नकुल ढुल ने घर में लगाई आग; जानें किचन क्लेश से लेकर आज का पूरा ड्रामा!

18
0

[ad_1]

Bigg Boss 20 के घर में आज का दिन हंसी-मजाक, पुराने रिश्तों की सच्चाई, तीखी नोकझोंक और किचन के भारी कलेश से भरा रहा. दिन की शुरुआत जहां मैरी कॉम के मस्तमौला अंदाज से हुई, वहीं दिन ढलते-ढलते किचन में घी को लेकर ऐसा बवाल कटा कि नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नकुल ढुल भी इस पंगे में कूद पड़े.

मैरी कॉम - फोटो इंस्टाग्राम
मैरी कॉम – फोटो इंस्टाग्राम

काजी के गानों पर झूमीं मैरी कॉम, घर में मची हूटिंग

एपिसोड की शुरुआत काफी हल्के-फुल्के और मजेदार माहौल में हुई. काजी तौकीर जब अपने चिर-परिचित अंदाज में गाने लगे, तो बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम खुद को रोक नहीं पाई और जमकर थिरकने लगीं. मैरी कॉम का यह बिंदास रूप देखकर घरवाले हैरान रह गए और तालियां बजाकर हूटिंग करने लगे- "मैरी खुल गई, मैरी खुल गई!"

निरहुआ, आम्रपाली दुबे - फोटो इंस्टाग्राम
निरहुआ, आम्रपाली दुबे – फोटो इंस्टाग्राम

'मेरी जिंदगी में सिर्फ मां है'-निरहुआ के सवाल पर बोलीं आम्रपाली

इसके बाद आम्रपाली दुबे अपनी पर्सनल लाइफ पर बात करती नजर आई. उन्होंने साफ कहा कि उनकी जिंदगी में सिर्फ उनकी मां हैं, कोई बॉयफ्रेंड नहीं है. इस पर माही विज ने जानबूझकर भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ (दिनेश लाल यादव) का नाम छेड़ दिया. लेकिन आम्रपाली ने बिना किसी झिझक के बड़े ही शांत और सुलझे हुए अंदाज में जवाब दिया कि निरहुआ शादीशुदा हैं और उनकी अपनी फैमिली है.

View on Instagram

नकुल का बेबाक अंदाज: रैपर को बताया 'छोटा', अमन से ठनी रार

वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल ढुल आज घरवालों से घुलते-मिलते दिखे. माही विज ने जब उनसे पूछा कि वह क्या करते हैं, तो नकुल ने टशन में कहा – "बस लाइफ एन्जॉय करता हूं!" जब माही ने इंडस्ट्री के कनेक्शन पर सवाल किया, तो नकुल बोले कि वह कई एक्टर्स, सिंगर्स और रैपर्स को जानते हैं. माही ने याद दिलाया कि एक रैपर तो इसी बिग बॉस के घर में भी है, जिस पर नकुल ने तुरंत कह दिया- "अरे वो तो छोटा रैपर है!"

आगे चलकर नकुल, स्काउट और अमन गांधी बैठकर हंसी-मजाक कर रहे थे. लेकिन बातों-बातों में अमन को नकुल का कोई मजाक चुभ गया. अमन उसी बात को मुद्दा बनाकर नकुल से भिड़ने की तैयारी करते दिखे, जिससे दोनों के बीच तनाव साफ नजर आया.

आरिशफा खान, कनिका मान - फोटो इंस्टाग्राम
आरिशफा खान, कनिका मान – फोटो इंस्टाग्राम

किचन में 'घी' पर महासंग्राम: कनिका और आरिशफा की तीखी तकरार

आज का असली ड्रामा किचन एरिया में फूटा. कनिका मान और आरिशफा खान के बीच घी के इस्तेमाल को लेकर जोरदार झगड़ा हो गया. आरिशफा ने गुस्से में आकर कनिका को बार-बार 'सेल्फिश गर्ल' कहना शुरू कर दिया. दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि माहौल बेहद गरमा गया.

मामला यहीं नहीं थमा. नकुल ढुल बीच में आकर आरिशफा को और भड़काते (प्रोवोक करते) दिखे, जिसे देखकर कनिका का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और यह लड़ाई सीधे कनिका वर्सेस नकुल में बदल गई.

स्काउट ओपी, लवप्रीत गिल - फोटो इंस्टाग्राम
स्काउट ओपी, लवप्रीत गिल – फोटो इंस्टाग्राम

लव गिल बनीं स्काउट की 'बहन', बोलीं – मॉर्निंग गुड हो गया!

इन सभी तूफानों के बीच लव गिल और स्काउट का एक मजेदार पल भी देखने को मिला. लव गिल ने खुद स्काउट से कहा कि तुम मुझे बहन बोल सकते हो. स्काउट ने भी बिना देर किए तुरंत उन्हें 'बहन' कह दिया. यह सुनते ही लव खिलखिलाकर मुस्कुराई और बोलीं – "चलो, आज तो मेरा मॉर्निंग गुड हो गया!"

ये भी पढ़ें: 'समाज बिग लॉस में, छपरी बिग बॉस में': मनोज तिवारी की बेटी रीति पर भड़के कॉमेडियन सुनील पाल; बनाया मजाक

The post Bigg Boss 20: निरहुआ पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी, नकुल ढुल ने घर में लगाई आग; जानें किचन क्लेश से लेकर आज का पूरा ड्रामा! appeared first on Prabhat Khabar.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here